फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Archana Ramasundram taked charge as chief of border guarding force Sashastra Seema Bal (SSB)

यूपी की बेटी ने बताया, कैसे बनीं SSB की महानिदेशक

Thu, 04 Feb 2016 08:49 AM IST
Updated Thu, 04 Feb 2016 08:49 AM IST
विज्ञापन
Archana Ramasundram taked charge as chief of border guarding force Sashastra Seema Bal (SSB)

पुलिस की भूमिका निभाने में महिला और पुरुष का फर्क मायने नहीं रखता। हालांकि, आम धारणा यही है कि महिला पुलिस जैसी मुश्किल जिम्मेदारियों को बखूबी नहीं निभा सकतीं। लेकिन मुझे आईपीएस इम्तिहान पास कर 35 साल तक काम करते हुए सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के शीर्ष पद तक पहुंचने में कोई खास दिक्कत नहीं हुई।

विज्ञापन


यह कहना है किसी अर्धसैनिक बल की पहली महानिदेशक बनी अर्चना रामसुंदरम का। अमर उजाला से बातचीत में रामसुंदरम ने कहा कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश की बलिया की रहने वाली हैं।
विज्ञापन


उनके पिता जयपुर में न्यायिक सेवा में कार्यरत थे। अर्चना के मुताबिक अगर वह एक साधारण परिवार से उठकर पुलिस के शीर्ष पद तक पहुंच सकती हैं तो कोई भी लड़की यह काम कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी क्षेत्रों में बढ़े महिलाओं की भागेदारी

Archana Ramasundram taked charge as chief of border guarding force Sashastra Seema Bal (SSB)

अर्चना का मानना है कि यह एक सच्चाई है कि वह इस स्तर तक पहुंचने वाली पहली महिला अधिकारी हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि सिर्फ महिला होने के नाते वह इस स्तर तक पहुंची हैं।

इसके लिए वह पूरे कैरियर में कठिन समय से भी गुजरी हैं। उनके पति तमिलनाडु से हैं और उसी कैडर में आईएसएस अधिकारी रहे हैं। रामसुंदरम 1980 बैच की केरल कैडर की आईपीएस अधिकारी हैं।

उन्होंने कहा कि अब हरेक स्तर पर आम राय है कि सभी क्षेत्रों में महिलाओं की भागेदारी बढ़े। यह युवा लड़कियों के आगे आने का सुनहरा दौर है।

उन्हें उनके पिता ने आईपीएस बनने के लिए खूब प्रोत्साहित किया था। अपने पुश्तैनी शहर बलिया का जिक्र करते हुए रामसुंदरम के कहा कि वहां की आज की लड़कियों को देख कर लगता है कि उन्हें भी कैरियर के सभी विकल्प आजमाने का पूरा मौका मिलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed