फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   AR Rahman supports Aamir Khan, says he too faced similar situation

आमिर के बयान पर रहमान बोले, मैं भी हुआ असहिष्णुता का शिकार

Wed, 25 Nov 2015 03:33 PM IST
Updated Wed, 25 Nov 2015 03:33 PM IST
विज्ञापन
AR Rahman supports Aamir Khan, says he too faced similar situation

ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान ने आमिर खान के बयान का समर्थन किया है। मंगलवार को पणजी में उन्होंने कहा वे आमिर खान के बयान से सहमत हैं कि मुल्क में असहिष्णुता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि सितंबर में संगठन ने उनके खिलाफ फतवा जारी किया था, जिसके बाद उन्हें भी ऐसा ही लगा था।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि मोहम्मद साहेब के जीवन पर बनी फिल्म 'मोहम्मदः मैसेंजर ऑफ गॉड' में संगीत देने के चलते रजा अकेडमी ने सितंबर में एआर रहमान के खिलाफ फतवा जारी किया था। रजा अकेडमी का अरोप था कि मोहम्मद साहेब के जीवन पर फिल्म बनाकर उनका असम्मान किया गया है।
विज्ञापन


एआर रहमान ने कहा, ''मैं दो महीने पहने ऐसे ही हालात से गुजरा था। कुछ भी हिंसात्मक नहीं होना चाहिए। हम एक सभ्य देश हैं और दुनिया ये दिखाना चाहिए कि हम सबसे अच्छी सभ्यता हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

विहिप ने दी थी रहमान को 'घर वापसी' की सलाह

AR Rahman supports Aamir Khan, says he too faced similar situation

उल्लेखनीय है कि जब एआर रहमान के खिलाफ फतवा जारी किया गया था, तब दिल्‍ली और उत्तर प्रदेश में होने वाले उनके कार्यक्रम रद्द करने पड़े थे। उस फतवे के चलते ही विश्व हिंदू परिषद ने एआर रहमान के धर्मांतरण का मुद्दा उछाला था।

विहिप ने कहा ‌था कि रहमान का 'घर वापसी' कर लेन चाहिए। 'घर वापसी' हिंदू संगठनों द्वारा चलाया जाने वाला धर्मांतरण अभियान है।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को इं‌डियन एक्सप्रेस के विशेष कार्यक्रम में आमिर खान ने कहा था कि अस‌हिष्‍णुता के मसले पर उन्हें कई मौके पर चेताया जा चुका है। उन्होंने कहा,''मेरी पत्नी किरण राव तो इस कदर डर गई थीं कि उन्होंने मुझे देश छोड़ने तक की सलाह दे दी थी।''

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed