{"_id":"c12077dc-392f-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"application-for-recognition-of-bed-bped-till-december-31-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड, बीपीएड की मान्यता को 31 दिसंबर तक आवेदन ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बीएड, बीपीएड की मान्यता को 31 दिसंबर तक आवेदन
कानपुर/ब्यूरो
Updated Wed, 28 Nov 2012 01:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल टीचर्स एजूकेशन काउंसिल (एनसीटीई) ने यूपी के नए बीएड, बीपीएड कॉलेजों की मान्यता से रोक हटा ली है। इसका नोटिफिकेशन भी बीते सोमवार को जारी कर दिया गया है। अब सत्र 2013-14 की मान्यता के लिए आवेदन किए जा सकेंगे। 31 दिसंबर तक आनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में पिछले 4 साल से बीएड, बीपीएड की मान्यता पर रोक लगी थी। मान्यता का आखिरी आवेदन 31 अक्टूबर 2008 को लिया गया था। लंबे समय से मान्यता पर लगी रोक के संबंध में गत सोमवार को नई दिल्ली स्थित एनसीटीई मुख्यालय में बैठक हुई, जिसमें सदस्य सचिव ने मान्यता प्रक्रिया फिर शुरू करने का ऐलान कर दिया।
विज्ञापन
क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार ने बताया कि एनसीटीई का नोटिफिकेशन वेबसाइट पर आ गया है। जल्द ही यूनिवर्सिटी के माध्यम से इसकी जानकारी संबद्ध डिग्री कालेजों को भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि यूपी में बीएड के 1000 से ज्यादा डिग्री कॉलेज हैं। बीपीएड कॉलेजों की संख्या भी 500 के आसपास है। रोक हटने से बीएड, बीपीएड कॉलेजों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
यहां रोक बरकरार
- हिमाचल में बीएड की मान्यता नहीं मिलेगी।
- छत्तीसगढ़ में बीएड, एमएड का आवेदन नहीं आएगा।
- आंध्र प्रदेश में बीएड, डीएलएड, एचपीटी, यूपीटी की मान्यता नहीं मिल सकेगी।
- गोवा में डीएलएड, बीएड की मान्यता नहीं मिलेगी।
- केरल में टीचर्स एजूकेशन के किसी भी कोर्स की मान्यता नहीं मिल सकेगी।
- राजस्थान में बीएड (सरकारी संस्थानों को छोड़कर), शिक्षाशास्त्री, एमएड की मान्यता नहीं मिलेगी।
- महाराष्ट्र में डीएलएड, बीपीएड की मान्यता नहीं दी जाएगी।
- तमिलनाडु में डीएलएड की मान्यता नहीं मिलेगी।