फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   AP encounter case: Madras high court order on bodies.

तस्कर मुठभेड़: छह के अंतिम संस्कार पर रोक

Fri, 10 Apr 2015 02:24 AM IST
Updated Fri, 10 Apr 2015 02:24 AM IST
विज्ञापन
AP encounter case: Madras high court order on bodies.

मद्रास हाई कोर्ट ने आंध्र प्रदेश के चित्तूर के जंगलों में मुठभेड़ में मारे गए कथित चंदन तस्करों में से छह के अंतिम संस्कार करने पर शुक्रवार तक रोक लगा दी है।

विज्ञापन


अदालत ने आदेश दिया है कि इन छह शवों को शुक्रवार तक सुरक्षित रखा जाए। समाचार एजेंसी पीटीआई ने कहा है कि इस मामले में अदालत में अगली सुनवाई शुक्रवार को ही होगी।
विज्ञापन


आरोप है कि इन छह लोगों को पुलिस ने एक बस से उतारा था जिसके बाद उन्हें मार डाला गया। मंगलवार को आंध्र प्रदेश पुलिस ने कथित 20 चंदन तस्करों को मुठभेड़ में मारने का दावा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

'शरीर पर कटने के निशान...'

AP encounter case: Madras high court order on bodies.

अदालत ने गुरुवार के अपने आदेश में कहा कि शवों को तिरूवनमलाई के अस्पताल के शव गृह में सुरक्षित रखा जाए। अदालत ने ये आदेश कथित मुठभेड़ में मारे गए एक व्यक्ति की पत्नी की याचिका पर दिया।

के बालू के वकील ने कहा कि मृतक ससिकुमार के शरीर पर गोलियों के निशान के अलावा कटने के निशान भी पाए गए हैं। उनका दावा था कि शरीर पर किसी रसायन के अंश भी पाए गए।

मानवाधिकार आयोग ने इस मामले में आंध्र सरकार से जवाब-तलब किया है जबकि प्रशासन ने मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed