फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   anushka binoy is more intelligent than Einstein and Hawking

मशहूर वैज्ञानिक आइंसटीन से भी ज्यादा बुद्धिमान है ये भारतवंशी

Mon, 07 Dec 2015 02:09 PM IST
Updated Mon, 07 Dec 2015 02:09 PM IST
विज्ञापन
anushka binoy is more intelligent than Einstein and Hawking

भारतवंशी अनुष्का बिनॉय महान वैज्ञानिक आइंसटीन और हॉकिंग से भी ज्यादा बुद्धिमान है। ब्रिटेन के लंदन निवासी 11 वर्षीय अनुष्का का आईक्यू 162 है, जो हॉकिंग और आइंसटीन के आईक्यू 160 के मुकाबले ज्यादा है।

विज्ञापन


उसने मेनसा के आईक्यू टेस्ट में सबसे ज्यादा 162 का स्कोर हासिल किया है। इसके साथ ही वह सबसे ज्यादा बुद्धिमान लोगों की फेहरिस्त में शामिल हो गई।

अनुष्का के पिता बिनॉय जोसेफ केरल के रहने वाले थे, जो पेशे से आईटी सलाहकार हैं। केरल में जन्मे जोसेफ ने खुशी जताते हुए कहा कि उनको पता था कि अनुष्का होशियार है, लेकिन वह इतनी ज्यादा बुद्धिमान है, इसका अंदाजा नहीं था। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी को किताबें पढ़ना काफी पसंद है। साथ ही उसकी याददाश्त काफी मजबूत है।

विज्ञापन

अधिकतर लोग 161 कर पाते हैं हासिल

anushka binoy is more intelligent than Einstein and Hawking

अनुष्का का परिवार केरल के कोट्टम जिले से आकर 2007 में लंदन के इस्लेवर्थ में बस गया था। इस्लेवर्थ स्थित सेंट मेरीज कैथोलिक प्राइमरी स्कूल की छात्रा अनुष्का को टेनिस खेलने, तैराकी और वायलिन बजाने का बेहद शौक है।

मेनसा के प्रवक्ता ने कहा कि अनुष्का ने केटल तृतीय बी में सबसे ज्यादा 162 का स्कोर हासिल किया है, जो असंभव जैसा ही है।

इसमें 18 साल से कम उम्र के बच्चे अधिकतम 162 और इससे ज्यादा उम्र के लोग 161 तक स्कोर हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed