फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   antony does not like kataria, department will be changed

एंटनी को नहीं रास आ रहे नए रक्षा राज्यमंत्री

Tue, 30 Oct 2012 10:41 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 30 Oct 2012 10:41 PM IST
विज्ञापन
antony does not like kataria, department will be changed
विज्ञान एवं तकनीक मंत्री जयपाल रेड्डी की नाराजगी के विवाद के बाद अब नए रक्षा राज्यमंत्री लालचंद कटारिया को लेकर भी विवाद गहरा गया है। सूत्रों के अनुसार रक्षा मंत्री एके एंटनी ने राजस्थान के सांसद कटारिया की नियुक्ति पर ऐतराज जताया हैं। रक्षा मंत्रालय में ही राजस्थान से जितेंद्र सिंह को राज्यमंत्री के तौर पर तैनात हैं।
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि एक ही राज्य से एक ही मंत्रालय में दो मंत्रियों को तैनात करने से गलत राजनीतिक संदेश जा सकता है। इसलिए प्रधानमंत्री कार्यालय ने कटारिया को पदभार लेने से रोक  दिया है। अब कटारिया का मंत्रालय बदले जाने की संभावना है। इस पूरे मसले पर कटारिया ने कहा कि वह बुधवार को पदभार संभालेंगे। हालांकि वह किस मंत्रालय का कामकाज संभालेंगे, इस सवाल का जवाब उनके पास नहीं था।
विज्ञापन


कटारिया जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट से पहली बार चुन कर आए हैं। सूत्रों का कहना है कि एंटनी ने खुद ऐतराज जताया है कि एक ही राज्य से दो मंत्री की तैनाती से गलत संदेश जा सकता है। प्रधानमंत्री को भी इस बारे में जानकारी दी र्गई है। इसी के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने कटारिया को पदभार न संभालने के निर्देश दिए हैं। उनको अब नया मंत्रालय देने की बात चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed