फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   anti naxal drive iaf to deploy latest mi-17 v-5 helicopters

नक्सलियों से निपटेंगे एमआई-17 और वी-5

Sat, 23 Mar 2013 06:33 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sat, 23 Mar 2013 06:33 PM IST
विज्ञापन
anti naxal drive iaf to deploy latest mi-17 v-5 helicopters

भारतीय वायु सेना नक्सल विरोधी अभियानों को मजबूती देने के लिए हेलीकॉप्टरों का एक बेड़ा तैनात करने जा रही है।

विज्ञापन


इस बेड़े में नवीनतम तकनीक वाले एमआई-17 और वी-5 हेलीकॉप्टर शामिल होंगे।

इसका मकसद छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में नक्सलियों से निपटना होगा।

ये हेलीकॉप्टर वायुसेना में शमिल पहले वाले एमआई-17 से ज्यादा उन्नत उपकरणों एवं नौवहन प्रणाली से सुसज्जित हैं।

भारतीय वायु सेना के सूत्रों ने कहा कि छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में नक्सल विरोधी अभियानों की जरूरतों को पूरा करने के लिए इन हेलीकॉप्टरों को नागपुर में तैनात किया जाएगा।

भारतीय वायु सेना ने नक्सल विरोधी अभियानों में सहयोग के लिए अभी तक उत्तरप्रदेश के गोरखपुर और छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में हेलीकॉप्टरों की तैनाती कर रखी है।
विज्ञापन


वायु सेना वर्ष 2009 से ही माओवाद प्रभावित इलाकों में सीआरपीएफ के जवानों को सहयोग दे रही है। नक्सल अभियानों के दौरान जवानों को किसी स्थान पर उतारने एवं उन्हें वहां से निकालने में हेलीकॉप्टर इस्तेमाल किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हेलीकॉप्टर घने जंगलों में काम कर सकते हैं एवं अस्थाई हेलीपैड से संचालित हो सकते हैं। वायु सेना छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में नक्सल विरोधी अभियानों में हवाई मार्ग से सहयोग दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed