{"_id":"e1c0a324-79a1-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"another-man-arrested-in-phone-tapping-of-arun-jaitly","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेटली की कॉल डिटेल मंगाने में एक और गिरफ्तार ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जेटली की कॉल डिटेल मंगाने में एक और गिरफ्तार
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 18 Feb 2013 04:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण जेटली के कॉल डिटेल्स मंगाने के मामले में पुलिस ने आज आरोपी अरविंद डबास के एक अन्य साथी नीरज को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नीरज एक निजी जासूसी एजेंसी चलाता है और कॉल डिटेल्स मंगाने के लिए अक्सर वह अरविंद डबास को पैसे दिया करता था।
गौरतलब है कि शनिवार को अरुण जेटली की कॉल डिटेल्स मांगने के आरोप में दिल्ली पुलिस के सिपाही अरविंद डबास को गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस के मुताबिक, अरविंद ने जेटली की कॉल डिटेल मंगाने के लिए नई दिल्ली जिले के ऑपरेशन सेल एसीपी भूप सिंह की सरकारी आईडी से मेल भेजा था।
वहीं पुलिस ने अरुण जेटली की कॉल डिटेल के मामले जांच रिपोर्ट गृहमंत्रालय को सौंप दी है।