फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Another dispute broke out over BJP minister

मोदी सरकार के एक और मंत्री पर विवाद

Sat, 31 May 2014 01:35 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 31 May 2014 01:35 AM IST
विज्ञापन
Another dispute broke out over BJP minister

मोदी सरकार की कैबिनेट में शामिल मंत्रियों लेकर एक के बाद एक विवाद सामने आ रहे हैं। पहले मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी के डिग्री विवाद को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाए। अब हरियाणा से बीजेपी सांसद और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को लेकर विवाद गरमा गया है।

विज्ञापन


राव इंद्रजीत सिंह के खिलाफ बीजेपी ने एक समय भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा कर जांच की मांग की थी। हालांकि उस समय राव इंद्रजीत सिंह कांग्रेस में हुआ करते थे।
विज्ञापन


इस विवाद की शुरूआत सोशल मीडिया से शुरू हुई। जहां ऐसे सवाल पूछे जा रहे हैं कि कोई व्यक्ति जब कांग्रेस में भ्रष्ट था तो क्या बीजेपी में शामिल होने के बाद वह साफ-सुथरा हो जाता है?

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल साइट्स पर छिड़ी बहस

Another dispute broke out over BJP minister

इस सवाल के साथ ही सोशल साइट्स पर राव इंद्रजीत सिंह को लेकर बीजेपी नेता किरीट सोमैया का एक पत्र भी सामने आ रहा है। जिसमें उन्होंने कांग्रेस के तत्कालीन मंत्री रहे राव इंद्रजीत सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

बता दें कि राव इंद्रजीत सिंह 2014 में बीजेपी में शामिल हुए हैं और गुड़गांव से चुनाव जीत कर मंत्री बनाए गए हैं। इससे पहले वह कांग्रेस में थे।

यूपीए सरकार में 2006 से 2009 के बीच उन्हें रक्षा उत्पादन मंत्री बनाया गया था। उसी दौरान बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने उनके खिलाफ एक पत्र लिखा था।

मामला मुंबई के कल्पतरू बिल्डर्स डिफेंस लैंड घोटाले से जुडा़ था। जिसमें बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने आरोप लगाया था कि तत्कालीन रक्षा उत्पादन मंत्री ने अपने निजी सचिव से कह कर सैन्य अधिकारियों से कल्पतरू बिल्डर्स को सेना की जमीन देने के लिए कहा था।

रक्षा राज्य मंत्री ने दी सफाई

Another dispute broke out over BJP minister

अब इसी मुद्दे पर विवाद गरमाया है। सोशल मीडिया खासकर ट्विटर पर इसको लेकर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं।

इस बीच बीजेपी नेता और रक्षा राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की ओर से सफाई आई है। उन्होंने कहा, "मामले के जांच में सीबीआई को मेरे खिलाफ कुछ नहीं मिला है। अगर कुछ मिलता तो मेरे खिलाफ कार्रवाई जरूर होती। फिलहाल मैं बीजेपी में हूं इसलिए कुछ लोग ये मुद्दा उठा रहे हैं।"

अब इस मामले में क्या सच है और क्या झूठ ये पता नहीं। लेकिन इस विवाद के बाद एक बार फिर से मोदी के नेतृत्व में गठित नए मंत्रीमंडल पर सवाल जरूर उठे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed