{"_id":"8e78ba98-7dbc-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"another-bjp-mla-resigns-karnataka-cm-says-no-threat","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेट्टार सरकार मुश्किल में, एक और विधायक का इस्तीफा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
शेट्टार सरकार मुश्किल में, एक और विधायक का इस्तीफा
बंगलूरू/एजेंसी
Updated Sat, 23 Feb 2013 07:06 PM IST
विज्ञापन
कर्नाटक के सियासी संकट को और बढ़ाते हुए सत्तारूढ़ भाजपा के एक और विधायक ने शनिवार को विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
एक के बाद एक विधायकों के इस्तीफे की झड़ी के बाद जहां राज्य सरकार की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं, वहीं मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने सरकार को किसी तरह का खतरा होने की बात से इंकार किया है।
सूत्रों के अनुसार चमाराजा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले एचएस शंकरलिंगे गौड़ा ने मुलाकात के लिए करीब 90 मिनट तक स्पीकर केजी बोपैया का इंतजार किया और उसके बाद उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया।
विज्ञापन
बोपैया ने तुरंत प्रभाव से गौड़ा का त्यागपत्र मंजूर कर लिया। शंकरलिंगे जल्द ही जेडीएस से जुड़ सकते हैं। गौड़ा के इस्तीफे के बाद अब 225 विधानसभा सीटों वाले राज्य में भाजपा की कुल 104 सीट रह गई हैं।
विज्ञापन