{"_id":"4424d8d68b99fe0f8d640877fe751414","slug":"another-aap-party-made-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के बाद अब पाक में भी ‘आप’","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
भारत के बाद अब पाक में भी ‘आप’
एजेंसी/लाहौर
Updated Mon, 10 Mar 2014 12:31 AM IST
विज्ञापन
भारत में आम आदमी पार्टी (आप) की सफलता ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के नेताओं को भी काफी प्रभावित किया है।
विज्ञापन
न सिर्फ नेता प्रभावित हो रहे हैं बल्कि एक नेता ने इसी नाम से यहां एक पार्टी तक बना डाली।
गुजरांवाला के सामाजिक कार्यकर्ता अर्सलान उल मुल्क के नेतृत्व वाले गुट ने चुनाव आयोग में आम आदमी पार्टी (आप) के नाम से अपने दल का रजिस्ट्रेशन कराया है।
आप के चेयरमैन ने कहा कि उनकी पार्टी पाकिस्तान को मुल्क के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना के सपनों का देश बनाएगी। इसके साथ ही मुल्क ने अगले हफ्ते पंजाब विधानसभा के बाहर विरोध जताने के लिए भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान किया है।
विज्ञापन