फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   anna support arvind if he contested against sibal

सिब्बल के खिलाफ उतरे अरविंद, तो करूंगा समर्थन: अन्ना

Tue, 02 Oct 2012 01:32 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Tue, 02 Oct 2012 01:32 AM IST
विज्ञापन
anna support arvind if he contested against sibal
अन्ना हजारे ने कहा है कि अगर अरविंद केजरीवाल चांदनी चौक से केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं तो वे उनका समर्थन करेंगे। साथ ही भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने आंदोलन को नई धार देने के लिए अपनी नई टीम बनाने में जुटे अन्ना ने कहा है कि केजरीवाल से उनका कोई मतभेद नहीं है। सिर्फ उनके रास्ते अलग-अलग हैं और केजरीवाल का रास्ता भी सही है।
विज्ञापन


अन्ना ने यह भी स्पष्ट किया कि वे किसी राजनीतिक दल का हिस्सा नहीं बनेंगे और कभी भी चुनाव नहीं लड़ेंगे। अन्ना ने केजरीवाल की पार्टी के उम्मीदवारों का भी समर्थन करने का ऐलान किया है। उधर, अन्ना के पुराने सहयोगी केजरीवाल मंगलवार को गांधी जयंती के मौके पर अपनी राजनीतिक पार्टी के गठन की घोषणा के साथ ही औपचारिक रूप से राजनीति में प्रवेश करेंगे। इससे पूर्व सोमवार को केजरीवाल अन्ना से मिलने पहुंचे। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि उनका अन्ना से कोई झगड़ा नहीं है। अन्ना जो भी आंदोलन चलाएंगे वह उसका समर्थन करेंगे।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार के खिलाफ भावी अभियान के बारे में पूछे जाने पर अन्ना ने कहा कि उन्होंने विभिन्न लोगों से विचार-विमर्श किया है। उनके पास लाखों पत्र आए हैं। बहुत से लोग इस अभियान में शामिल होना चाहते हैं, जिनमें पूर्व सैनिक और रिटायर अधिकारी शामिल है। सरकारी कर्मचारियों को इसमें शामिल करने से पहले उनके बारे में जानकारी एकत्र की जाएगी। इस अभियान में वालंटियर के रूप में शामिल होने के इच्छुक लोगों का साक्षात्कार लिया जाएगा तथा चयन होने पर उन्हें रालेगण सिद्धि में दो-तीन दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। विभिन्न राज्यों में अभियान चलाने के लिये समितियां गठित की जाएंगी तथा अभियान पर निगरानी के लिए राष्ट्रीय स्तर पर समिति बनेगी। नवंबर से देश का दौरा शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed