फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   anna start election campagin in delhi and kejriwal starat in mumbai

गुरु दिल्ली में तो चेला मुबंई में जमाएगा चुनावी टोली

Wed, 12 Mar 2014 02:22 AM IST
Updated Wed, 12 Mar 2014 02:22 AM IST
विज्ञापन
anna start election campagin in delhi and kejriwal starat in mumbai

राजनीति में मौका और दस्तूर देखकर रिश्ते बनते बिगड़ते हैं। अन्ना हजारे तृणमूल कांग्रेस के साथ हैं। केजरीवाल के गढ़ दिल्ली में बुधवार को रैली कर रहे हैं। वहीं, केजरीवाल भी इसी दिन बगैर अन्ना के गृह क्षेत्र महाराष्ट्र में चुनावी रोड शो शुरू करने जा रहे हैं।

विज्ञापन


अन्ना हजारे बुधवार को दिल्ली में टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के साथ दिल्ली में रैली कर रहे हैं। केजरीवाल से अलग होने के बाद अन्ना की दिल्ली में यह पहली रैली है। आप के अलावा भाजपा व कांग्रेस की भी इस रैली में जुटने वाली भीड़ पर नजर है।
विज्ञापन


यह वहीं मैदान है जहां अन्ना ने 13 दिन अनशन पर बैठकर भ्रष्टाचार के खिलाफ पूरे देश को जगाया था। तब केजरीवाल भी उनके साथ थे। फर्क इतना है कि अन्ना के साथ मंच पर ममता बनर्जी नजर आएंगी। तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता शक्ति ने बताया कि हम पहली बार दिल्ली की सातों सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल पहुंचेगे मुबंई

anna start election campagin in delhi and kejriwal starat in mumbai

अरविंद केजरीवाल 12 मार्च से दो राज्यों के पांच दिन के दौरे पर जा रहे हैं। यह दौरा शुरू हो रहा है अन्ना के गृह प्रदेश महाराष्ट्र से। वह सबसे पहले दक्षिण मुंबई में रोड शो करके मीरा सान्याल के लिए वोट मांगेंगे। इसके बाद बृहस्पतिवार को विदर्भ फिर 14 को नागपुर में यात्रा करेंगे। इसके बाद का टूर वह बंगलूरू और कर्नाटक में रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed