फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Anna's new agenda with new team 'complete change'

नई टीम के साथ अन्ना का नया एजेंडा 'संपूर्ण परिवर्तन'

Sun, 11 Nov 2012 11:51 AM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 11 Nov 2012 11:51 AM IST
विज्ञापन
Anna's new agenda with new team 'complete change'
अरविंद केजरीवाल से अलग होने के करीब दो महीने बाद आखिरकार अन्ना हजारे ने शनिवार को अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया। उन्होंने आज नई दिल्ली में अपने नए कार्यालय का उद्घाटन भी किया। अन्ना इस नई टीम के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने गैर राजनीतिक आंदोलन को नई धार देंगे।
विज्ञापन


फिलहाल नई टीम में 14 सदस्य हैं। टीम का एक माह के अंदर विस्तार करने की बात भी कही गई है, जिसमें पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह विशेष आमंत्रित सदस्य हो सकते हैं।  14 सदस्यीय समन्वय समिति में फिलहाल सात नए और सात पुराने चेहरे हैं। नई टीम में अन्ना के पूर्व सहयोगी जस्टिस संतोष हेगड़े, मेधा पाटकर, किरण बेदी, अरविंद गौड़, अखिल गोगोई व सुनीता गोधरा शामिल हैं।
विज्ञापन


वहीं नए सदस्यों में पूर्व आईएएस अवनीश धर्माधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता विशंभर चौधरी, पंजाब के पूर्व डीजीपी शशि कांत, सेवानिवृत्त लेफ्टीनेंट कर्नल बिजेंदर खोखर, रण सिंह आर्या, पत्रकार शैलेंद्र सिंह चौहान और सामाजिक कार्यकर्ता अक्षय कुमार शामिल हैं। बैठक में हेगड़े के नहीं आने पर अन्ना ने बताया कि वे आगे से सभी बैठकों में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्ना ने बताया कि विस्तार कर एक महीने के भीतर समिति के सदस्यों की संख्या 55 तक की जाएगी, जिसमें सभी कौमों के लोगों को शामिल किया जाएगा। आंदोलन को मजबूती देने के लिए प्रत्येक राज्य से एक-दो सदस्य होंगे, जिनके नीचे 50 प्रशिक्षित वालंटियर होंगे। इन्हीं पर आंदोलन को गांव स्तर तक ले जाने की जिम्मेदारी होगी।

अन्ना ने बताया कि आंदोलन दो मुद्दों पर केंद्रित होगा, पहला भ्रष्टाचार और दूसरा संपूर्ण परिवर्तन। उन्होंने भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए जनलोकपाल के साथ ही राइट टू रिजेक्ट, राइट टू रिकॉल और सिटीजन चार्टर जैसे कानूनों को जरूरी बताया।

इनके नाम नहीं
अन्ना की टीम की पहली सूची में सामाजिक कार्यकर्ता राजगोपाल, जलपुरुष राजेंद्र सिंह और कृषि विशेषज्ञ देवेंद्र शर्मा के नाम नहीं हैं। राजगोपाल और राजेंद्र सिंह पूर्व की टीम अन्ना से अलग हो गए थे, जबकि देवेंद्र शर्मा ने केजरीवाल गुट के राजनीतिक आंदोलन का विरोध किया था।

सर्वोदय इन्क्लेव होगा मुख्यालय
अरविंदो आश्रम के नजदीक सर्वोदय इंक्लेव के बी-18 में आंदोलन का कार्यालय होगा। धनतेरस पर रविवार सुबह 11.00 बजे दफ्तर का उद्घाटन किया जाएगा।

सरकार अंग्रेजों से ज्यादा लुटेरी
अन्ना ने कहा कि पानी, जंगल, नदी को निजीकरण से नहीं बचाया गया तो आने वाली पीढ़ियां खतरे में होंगी। विदेशी कंपनियों के लिए सरकार गोली व डंडे के जोर पर किसानों से जमीन छीन रही है। सरकार आज अंग्रेजों से ज्यादा लुटेरी हो गई है। आंदोलन जनता को इन्हीं मुद्दों पर जगाएगा।

समन्वय समिति में वीके सिंह नहीं
अन्ना हजारे ने बताया कि बैठक में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह को बुलावा दिया गया था, वह हमारी कोर कमेटी के सदस्य नहीं हैं। हालांकि बैठक में शामिल न होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि देर रात तक उनसे मुलाकात होगी।


नई समन्वय समिति में फिलहाल 14 सदस्य
संतोष हेगड़े, मेधा पाटकर, किरण बेदी, अरविंद गौड़, अखिल गोगोई, सुनीता गोधरा, अवनीश धर्माधिकारी, विशंभर चौधरी, शशि कांत, बिजेंदर खोखर, रण सिंह आर्या, शैलेंद्र सिंह चौहान, अक्षय कुमार और अन्ना

एक महीने के भीतर सदस्य संख्या होगी 55
30 जनवरी से बिहार से करेंगे देशव्यापी दौरे, गांव-गांव तक जाएगा आंदोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed