फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Anna Hazare acting in Marathi film

अन्ना बन गए असली हीरो, फिल्म में आएंगे

Thu, 15 May 2014 07:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 15 May 2014 07:51 PM IST
विज्ञापन
Anna Hazare acting in Marathi film

जब देश में चुनावी शोर है हर किसी को चुनाव नतीजों का इंतजार है। पार्टियां अपने सियासी समीकरण को बनाने में जुटी हुई हैं।

विज्ञापन


इन सबसे अलग भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले अन्ना हजारे कहीं गायब हैं। देशभर में छाई सियासी गर्मी से अलग समाजसेवी अन्ना हजारे कुछ अलग ही योजना में जुटे हुए हैं।

एक तरह से कहें तो अन्ना हजारे सियासत से अलग कुछ अलग ही पारी खेलने की तैयारी कर रहे हैं।

फिल्म में आएंगे नजर

Anna Hazare acting in Marathi film

यूपीए सरकार के दौरान हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ जिस तरह से अन्ना हजारे ने आवाज बुलंद की। उसका असर पूरे देश में नजर आया। कांग्रेस नेतृत्व वाले यूपीए-2 की मुश्किलें बढ़ाने में अन्ना की भूमिका सबसे अहम रही।

इतना ही नहीं अपने आंदोलन के दम पर ही उन्होंने जनलोकपाल बिल को पास करवाया। उसके बाद अन्ना हजारे खबरों से कुछ गायब से रहे।

वो भी ऐसे समय में जब देश में नई सरकार की तैयारी चल रही है। अन्ना हजारे सियासत से दूर चुपचाप एक खास योजना को पूरा करने में जुटे नजर आए।

दरअसल अन्ना हजारे की योजना सिल्वर स्क्रीन पर डेब्यू करने की ही। यानी वह फिल्मों में एक्टिंग करते दिखाई देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मराठी फिल्म में आएंगे नजर

Anna Hazare acting in Marathi film

अन्ना हजारे एक मराठी फिल्म में आने वाले हैं। 'आंदोलन' नाम से बन रही इस मराठी फिल्म में उनका एक खास रोल होगा। जिसमें वह लोगों को सिनेमा के जरिए एक नया संदेश देने की कोशिश करेंगे। इस फिल्म के निर्देशक प्रशांत मधुकर राणे हैं।

उन्होंने बताया, "इस फिल्म में एक क्रांति की झलक नजर आएगी। फिल्म चार बच्चों पर आधारित होगी, जो महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस के विचारों से खासे प्रभावित होते हैं। ये फिल्म एक तरह से बताने की कोशिश करेगी की हर बच्चे के भीतर एक 'मिनी-अन्ना' होता है।"

राणे ने आगे कहा, "जब हमारी फिल्म का शूट पूरा हो गया, उसके बाद मुझे किसी ने अन्ना हजारे की स्क्रीनिंग का सुझाव दिया। उन्होंने फिल्म देखी और इसे खासा पसंद किया। फिल्म देखने के बाद ही उन्होंने इसमें खुद को शामिल करने की बात कही।"

विज्ञापन

अन्ना का नया अंदाज

Anna Hazare acting in Marathi film

राणे ने बताया कि वह अन्ना हजारे की इस इच्छा को टाल नहीं सके। उन्होंने फिर से फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी। जिसके बाद अन्ना हजारे एक वर्णनकर्ता के रूप में शामिल किया। अन्ना फिल्म में कहानी को बयां करते दिखाई देंगे।

फिल्म के जल्द ही रिलीज करने की तैयारी चल रही है। ये माना जा रहा है कि जनवरी में ये फिल्म रालेगण सिद्धी में रिलीज हो जाएगी।

फिल्म में शामिल दूसरे कर्मियों ने बताया कि अन्ना हजारे की शूटिंग के दौरान कोई परेशानी नहीं हुई। फिल्म के सिनेमैटोग्राफर अमित सिंह ने बताया, "अन्ना हजारे ने अपने सभी डायलॉग पहले टेक में पूरे कर लिये। उन्होंने बिल्कुल नैचुरल एक्टर तरह एक्टिंग की।"

फिलहाल अन्ना हजारे की ये फिल्म मराठी भाषा में है और जनवरी में रिलीज होगी। लेकिन इस फिल्म के जरिए उनके एक और हुनर का पता जरूर सबको चल गया। अब देखना होगा अन्ना की ये फिल्म लोगों को कितना प्रभावित करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed