{"_id":"6111ed12-1a80-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"anna-advices-kejriwal-to-raise-single-issue-at-one-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्ना की केजरीवाल को सलाह, एक समय में एक मुद्दा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अन्ना की केजरीवाल को सलाह, एक समय में एक मुद्दा
रालेगण सिद्दि/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 20 Oct 2012 12:05 PM IST
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे और अरविंद केजरीवाल के रास्ते भले ही अलग हो गए है लेकिन अन्ना की नजर उनकी गतिविधियों पर बनी हुई है। अन्ना ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए अरविंद को सलाह दी है कि वह एक समय में एक ही मुद्दे को उठाए और उसके लिए उस वक्त तक लड़ते रहे जब तक अंतिम निर्णय नहीं आ जाता।
अन्ना ने केजरीवाल और उनके रिश्ते को लेकर कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के हमारे रास्ते अलग है लेकिन दोनों का उद्देश्य एक है। गौरतलब है कि इन दिनों अरविंद केजरीवाल एक के बाद एक खुलासा कर रहे है और भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी, सोनिया गांधी के दमाद रॉबर्ट वाड्रा और केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद जैसे लोग उनके निशाने पर है।