फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   anita singh chief of staff and councillor in obama administration.

भारतीय मूल की महिला को ओबामा ने दिया अहम पद

Wed, 22 Oct 2014 08:31 PM IST
एजेंसी/वाशिंगटन
एजेंसी/वाशिंगटन Updated Wed, 22 Oct 2014 08:31 PM IST
विज्ञापन
anita singh chief of staff and councillor in obama administration.

ओबामा प्रशासन में भारतीय मूल के एक और शख्स को अहम पद पर नियुक्त किया गया है। व्हाइट हाउस में साइबर संबंधी मुद्दों पर काम कर चुकीं अनीता एम सिंह को अमेरिकी न्याय विभाग के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रभाग (एनएसडी) में चीफ ऑफ स्टाफ एंड काउंसिलर पद सौंपा गया है।

विज्ञापन


न्याय विभाग की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, अनीता अपनी नई जिम्मेदारी के तहत रणनीतिक प्रबंधन से जुड़े मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेंगी। जिनमें उभरते खतरे वाले इलाकों में काम में सहयोग के लिए संरचनात्मक बदलाव की रूपरेखा तैयार करना भी शामिल है।
विज्ञापन


अनीता करीब डेढ़ साल तक एनएसडी में कार्यकारी चीफ ऑफ स्टाफ के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।

उन्होंने व्हाइट हाउस में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद स्टाफ पर खुफिया कार्यक्रम एवं सुधार के लिए निदेशक के तौर पर अपनी सेवाएं देने के बाद 2011 में डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ के तौर पर एनएसडी ज्वाइन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनीता यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिलवेनिया लॉ स्कूल से ग्रेजुएट हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सहायक अटॉर्नी जनरल जॉन कार्लिन ने घोषणा की कि अनीता की नियुक्ति एनएसडी के पुनर्गठन के तहत की गई है।

इसका मकसद राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा पर अतिरिक्त ध्यान केंद्रित करना है, ताकि जासूसी जैसे खतरों से निपटा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed