{"_id":"47a29656ca9ed6ac800931359c99ddad","slug":"andhra-pradesh-helen-cyclone-mangalyan-satelite-images","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र तट की ओर बढ़ रहा हेलेन, मंगलयान ने भेजी तस्वीर","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आंध्र तट की ओर बढ़ रहा हेलेन, मंगलयान ने भेजी तस्वीर
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 22 Nov 2013 02:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चक्रवाती तूफान हेलेन बृहस्पतिवार को आंध्र प्रदेश के मछलीपटनम से दक्षिण पूर्व में 210 किमी और आंगोल से उतर पूर्व में 330 किमी की दूरी पर बंगाल की खाड़ी में स्थित था। अगले 24 घंटों के दौरान इसके भयावह रूप लेने की आशंका है।
मंगलयान ने भेजी चक्रवात हेलेन की तस्वीर
चक्रवात चेतावनी केंद्र (सीडब्ल्यूसी) के प्रवक्ता ने बताया कि चक्रवाती तूफान कुछ समय बाद दक्षिण पश्चिम की ओर बढे़गा और शुक्रवार दोपहर तक ओंगोल के निकट नेल्लोर तथा मछलीपटनम के बीच दक्षिणी आंध्र तट को पार करेगा।
इस बीच मंगल की गुत्थियों को सुलझाने के लिए भेजे गए मंगलयान ने देश की पहली तस्वीर भेजी है, जिसमें हेलेन को आंध्र तट की ओर बढ़ते हुए देखा जा सकता है।
आंध्र के दक्षिणी तटीय इलाकों में तूफान के प्रभाव से हवाओं की रफ्तार 55 से 65 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई है और इस रफ्तार के बढ़कर 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो जाने की आशंका है। तूफान के प्रभाव से राज्य में कई स्थानों पर भारी बारिश होगी।
विज्ञापन
तटीय आंध्र प्रदेश से दूर समुद्र में स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। प्रदेश के रायलसीमा और तमिलनाडु से लगे हिस्से में भी तेज बारिश की आशंका है।
इसरो ने कहा है कि तस्वीरों के इस पहले सेट में भारतीय उपमहाद्वीप के अलावा अफ्रीकी देशों की भी तस्वीरें हैं। ये तस्वीरें मंगलयान में लगे कलर कैमरे से मंगलवार दोपहर 1.50 बजे ली गई है। सूत्रों के मुताबिक यान में लगे उपकरणों की जांच के लिए ये तस्वीरें ली गई।