फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   andhra pradesh chief minister kiran kumar reddy resigns, quits congress

आंध्र प्रदेश के सीएम ने दिया इस्तीफा

Wed, 19 Feb 2014 02:28 PM IST
Updated Wed, 19 Feb 2014 02:28 PM IST
विज्ञापन
andhra pradesh chief minister kiran kumar reddy resigns, quits congress

तेलंगाना विभाजन से नाराज आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता भी त्याग दी है। रेड्डी की इस्तीफे की आशंका उसी दिन से जताई जा रही थी, जिस दिन केंद्र सरकार ने अलग तेलंगाना राज्य का बिल लोकसभा में पेश किया था।

विज्ञापन


किरण ने इस्तीफे के बाद कहा कि वे आंध्र प्रदेश के विभाजन से आहत हैं। कांग्रेस को आंध्र के लोगों की चिंता नहीं है। माना जा रहा है कि किरण कुमार रेड्डी अब नई पार्टी का गठन कर सकते हैं।
विज्ञापन


तेलंगाना गठन के विरोध में मंगलवार को राज्य सरकार में मंत्री जी श्रीनिवास राव ने अपने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

कांग्रेस के लिए बड़ा झटका

andhra pradesh chief minister kiran kumar reddy resigns, quits congress

किरण रेड्डी ने इस्तीफे का संकेत मंगलवार को ही दे दिया था। किरण रेड्डी के करीबी मंत्री सत्यनारायण ने बताया था कि रेड्डी बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस करेंगे और इसके बाद वह राज भवन जाकर गवर्नर ईएसएल नरसिम्हा को इस्तीफा सौंप देंगे।

रेड्डी ने सोमवार रात को प्रशासनिक फेरबदल कर अपने दो विशेष सचिवों को ड्यूटी से मुक्त कर दिया था।

राव के बाद रेड्डी के इस्तीफे को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। तटीय आंध्र में राव का पकड़ काफी मजबूत मानी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed