फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   anandiben patel to be the new chief minister of gujarat

मोदी का उत्तराधिकारी तय, ऐलान बाकी

Mon, 19 May 2014 03:51 PM IST
Updated Mon, 19 May 2014 03:51 PM IST
विज्ञापन
anandiben patel to be the new chief minister of gujarat

नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनने तय होने के बाद गुजरात में नए मुख्यमंत्री की तलाश जोरशोर से हो रही है। संभावना है कि गुजरात कैबिनेट की सबसे ताकतवर मंत्री आनंदीबेन को नरेंद्र मोदी का उत्तराधिकार सौंपा जा सकता है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर उनके नाम की घोषणा आगामी 21 मई को कर दी जाएगी।

मोदी ने इसी दिन विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। आनंदीबेन पटेल को नरेंद्र मोदी के बेहद करीबी नेताओं में माना जाता है।

विधायक दल की बैठक में चुना जाएगा नेता

anandiben patel to be the new chief minister of gujarat

माना जा रहा है कि मोदी इसी दिन मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देंगे और इसी दिन विधायक दल की बैठक में आनंदीबेन का नया नेता चुन लिया जाएगा।

भाजपा ने विधायक दल की बैठक में नेता के चयन के लिए पार्टी महासचिव थावर चंद गहलोत और ओम माथुर को बतौर पर्यवेक्षक अहमदाबाद भेजने की बीते शनिवार को ही घोषणा कर दी है।

आनंदीबेन को गुजरात में मोदी का उत्तराधिकारी बनना लगभग तय माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक दल की बैठक में मोदी भी होंगे

anandiben patel to be the new chief minister of gujarat

पार्टी सूत्रों का कहना है आनंदबेन के नाम की औपचारिक घोषणा 21 मई को होगी।

सबसे पहले मोदी विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करने के बाद राज्यपाल को इस्तीफा सौंपेंगे और इसी दिन शाम में विधायक दल की बैठक में आनंदी बेन को नया नेता चुन लिया जाएगा।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि विधायक दल की बैठक महज औपचारिकता है। नेता कौन चुना जाएगा यह मोदी की इच्छा पर निर्भर करेगा।

विज्ञापन

मोदी की करीबी नेता हैं आनंदीबेन पटेल

anandiben patel to be the new chief minister of gujarat

चूंकि आनंदीबेन गुजरात सरकार के सबसे ताकतवर कैबिनेट मंत्री के साथ साथ मोदी की सर्वाधिक करीबी नेता हैं, इसलिए बतौर नेता उनका चयन लगभग तय माना जा रहा है।

इस बीच माथुर ने रविवार को ही इस संबंध में विधायकों से बातचीत शुरू कर दी है, जबकि गहलोत का सोमवार को गुजरात पहुंचने का कार्यक्रम है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि बेदाग छवि और कठोर प्रशासक की छवि के कारण ही 71 वर्षीय आनंदीबेन मोदी की नए मुख्यमंत्री के रूप में पहली पसंद हैं।

आनंदीबेन ने वर्ष 1995 में शंकर सिंह वाघेला के बगावत के दौरान बेहद कठिन परिस्थितियों में मोदी के साथ मिल कर हालात संभाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed