फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   An insult to Muslims, Owaisi tells Digvijaya

दिग्विजय की ट्वीट तस्वीर पर विवाद

Thu, 24 Sep 2015 06:45 PM IST
Updated Thu, 24 Sep 2015 06:45 PM IST
विज्ञापन
An insult to Muslims, Owaisi tells Digvijaya

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर करके फिर एक नया विवाद पैदा कर दिया। इस तस्वीर में मजलिस-ए-इत्तेहादुल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता असदुद्दीन ओवैसी और संघ प्रमुख मोहन भागवत के चेहरों को आधा-आधा जोड़कर दिखाया गया है। जिसपर 'दोहरा चरित्र' और 'शर्म करो' जैसे शब्द लिखे हैं।

विज्ञापन


दिग्विजय ने अपने पोस्ट में लिखा, 'धार्मिक कट्टरता के दो चेहरे जो देश के सामाजिक ताने बाने को बर्बाद कर रहे हैं।' उनको यह फोटो उनके किसी दोस्त ने भेजी थी। अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर दिग्विजय सिंह के इस ट्वीट के बाद राजनीतिक माहौल और गरमा गया है। उनके इस ट्वीट की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है। इतना ही नहीं खुद ओवैसी ने भी इसका विरोध किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


ओवैसी ने साधा निशाना

An insult to Muslims, Owaisi tells Digvijaya

ओवैसी का कहना है कि दिग्विजय का यह ट्वीट सीधे तौर पर मुस्लिमों का अपमान है। कांग्रेस नेता ने एक दाढ़ी वाले और टोपीधारी मुस्लिम की फोटो संघ प्रमुख के साथ लगाकर मुस्लिमों का अपमान किया है।

ओवैसी ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में कई दंगे हुए। बिहार के भागलपुर और असम में हुए नरसंहार के समय आप की ही (कांग्रेस) पार्टी सत्ता में थी। जब बाबरी मस्जिद को तोड़ा गया उस वक्त भी आपकी सरकार ही सत्ता में थी। याकूब मेमन का मुद्दा उठाते हुए ओवैसी ने कहा, 'उसे आपकी सरकार ने ही धोखा दिया और अब आप घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं।'

उन्होंने कहा कि देश में धर्मनिरपेक्षता तभी मजबूत होगी जब मुस्लिमों और दलितों को शिक्षा, रोजगार, मकान और दूसरे क्षेत्रों में उनके अधिकार दिए जाएंगे। हालांकि, इस मुद्दे पर अभी मोहन भागवत या संघ की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed