फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   amul and mother dairy is not increase price of milk

कितना महंगा या सस्ता होगा अमूल-मदर डेयरी का दूध?

Tue, 12 May 2015 10:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 12 May 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
amul and mother dairy is not increase price of milk

दिल्ली-एनसीआर में प्रमुख दुग्ध आपूर्तिकर्ता अमूल और मदर डेयरी ने मंगलवार को कहा है कि खरीद लागत बढ़ने के बावजूद उनकी निकट भविष्य में खुदरा दूध की कीमतें बढ़ाने की कोई योजना नहीं है।

विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर में अमूल और मदर डेयरी दोनों रोजाना 60 लाख लीटर दूध बेचती हैं। इन दोनों ने अंतिम बार पिछले साल मई में दूध की कीमतें दो रुपये प्रति लीटर बढाई थीं।
विज्ञापन


गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन के प्रबंध निदेशक आरएस सोढ़ी ने कहा कि दुग्ध उत्पादों की कीमतें बढ़ गई हैं और हम लोग किसानों को पिछले साल की अपेक्षा 7-8 फीसदी अधिक भुगतान कर रहे हैं, लेकिन घरेलू और वैश्विक बाजार में वस्तु कीमतें कम होने से खुदरा दूध की कीमतें बढ़ाना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मई-जून में खुदरा दूध की कीमतें बढ़ने की संभावना नहीं है। इसी तरह मदर डेयरी के प्रबंध निदेशक एस नागराजन ने भी कहा कि सितंबर तक मूल्यों में बढ़ोतरी की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed