फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   amu professor said, homosexuality is out of control in seminaries

मदरसे समलैंगिकता के अड्डे, इन्हें बंद करो, बोले मुस्लिम प्रोफेसर

Wed, 27 May 2015 09:52 AM IST
Updated Wed, 27 May 2015 09:52 AM IST
विज्ञापन
amu professor said, homosexuality is out of control in seminaries

मदरसों में समलैंगिकता नियंत्रण से बाहर हो चुकी है। मौलाना ऐसे कृत्यों में संलिप्त हैं। हम लोग मदरसों को हटा देना चाहते हैं। एएमयू के एक प्रोफेसर वॉट्सएप पर यह टिप्पणी कर विवादों में फंस गए हैं।

विज्ञापन


मदरसों को कठघरे में खड़ा करने वाले प्रोफेसर के विरोध में छात्र नेता उतर आए हैं। इसकी शिकायत कुलपति जमीरउद्दीन शाह से कर तत्काल कार्रवाई का दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


एएमयू इतिहास विभाग के प्रो. वसीम रजा द्वारा वॉट्सएप के एक ग्रुप पर टिप्पणी के बाद कैंपस में खलबली मच गई है। यह टिप्पणी उन्होंने मंगलवार दोपहर को की। उसी समय से उनका विरोध भी शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'किसी मौलाना का मैसेज लगता है...कोई काम धाम नहीं है क्या'

amu professor said, homosexuality is out of control in seminaries

एएमयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष शहजाद आलम बरनी ने इसकी शिकायत कुलपति जमीरउद्दीन शाह से की है और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बरनी ने यह भी शिकायत की है कि प्रो. वसीम रजा ने ग्रुप के वॉट्सएप पर सजदा करते मुस्लिम लड़के की तस्वीर पर टिप्पणी की है कि ‘किसी मौलाना का मैसेज लगता है... दिन भर सजदा में... कोई काम धाम नहीं है क्या...’, ‘मौलाना तो सिर्फ सजदा ही करेगा... काम तो कुछ नहीं हो पाएगा इनसे... बाकी काम चंदा से चल जाएगा’।

शहजाद आलम बरनी ने कुलपति से प्रो. वसीम के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि इससे धार्मिक भावना आहत हुई है और पूरे समुदाय की छवि धूमिल हुई है।

इस संबंध में प्रो. वसीम का कहना है कि उनकी टिप्पणी को तकनीक की मदद से तोड़-मरोड़ कर पेश कर दिया गया है। कुछ शिक्षकों के उकसाने पर मुझे बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। उनके प्रोफेसर पद पर प्रोन्नत होने से कुछ विभागीय लोगों को जलन हो रही है। इस संबंध में ग्रुप एडमिन कामरान का कहना है कि प्रो. वसीम रजा ने यह टिप्पणी की है। शहजाद आलम जो आरोप लगा रहे हैं वह सौ प्रतिशत सही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed