{"_id":"615de243ea23ea1ff9fe704a7f70f01e","slug":"amitabh-answers-no-money-taken-for-kisan-channel-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान चैनल पर बोले अमिताभ, कोई पैसा नहीं लिया","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
किसान चैनल पर बोले अमिताभ, कोई पैसा नहीं लिया
ब्यूरो/मुंबई
Updated Mon, 20 Jul 2015 08:40 PM IST
विज्ञापन
वरिष्ठ अभिनेता अमिताभ बच्चन ने दूरदर्शन के नए किसान चैनल के विज्ञापन के लिए रुपये लेने से इनकार किया है।
विज्ञापन
उनकी तरफ से सोमवार को बयान जारी कर बताया गया कि वह कई सामाजिक मुद्दों से जुड़े हुए हैं और इसके लिए किसी तरह का मेहनताना नहीं लेते। डीडी किसान चैनल के लिए भी उन्होंने इसी तरह काम किया था।
पिछले कुछ दिनों से डीडी किसान चैनल और इसके विज्ञापन को लेकर अमिताभ बच्चन का नाम सुर्खियों में है। विपक्ष का आरोप था कि चैनल के प्रचार के लिए सुपरस्टार को एक बड़ी रकम का भुगतान किया गया है। इसकी कोई जरूरत नहीं थी। मामला बढ़ता देख सोमवार को अमिताभ बच्चन को बयान जारी करना पड़ा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चैनल के प्रचार के लिए मैंने दूरदर्शन के साथ किसी तरह का करार नहीं किया है और न ही रुपये लिए हैं। मैंने डीडी किसान के प्रचार के लिए विज्ञापन एजेंसी लोए लिंटास के साथ काम किया था। लिंटास के साथ भी कोई करार नहीं हुआ है। अमिताभ के अनुसार उन्होंने यह काम सामाजिक सरोकार के तहत मुफ्त में किया था। इसके लिए विज्ञापन एजेंसी से भी रुपये नहीं लिए गए हैं।
विज्ञापन