फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   amit shah strategy is not work on real land in delhi

जमीन पर नहीं उतर पाई अमित शाह की रणनीति

Thu, 05 Feb 2015 12:55 AM IST
Updated Thu, 05 Feb 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
amit shah strategy is not work on real land in delhi

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को दिल्ली के सियासी दंगल में विपक्ष के साथ ही पार्टी के अंदर की चुनौतियों से भी दो-चार होना पड़ रहा है। दिल्ली भाजपा के लचर संगठन और नेताओं के असहयोग से निपटने की शाह की रणनीति काम नहीं कर पाई जिसके चलते शाह का चुनावी प्रबंधन जमीन पर नहीं उतर पाया।

विज्ञापन


चुनावी जंग के लिए बाहर से लाए गए नेता और कार्यकर्ता अपना अधिकांश समय पीआर में ही गंवा रहे हैं। भाजपा आलाकमान को इस बात की जानकारी मिली है कि बाहर से आए उसके ज्यादातर नेता और कार्यकर्ता जमीन पर पार्टी को मजबूती देने के बजाए अपना निजी संपर्क बढ़ाने में जुटे हैं।
विज्ञापन


जिसके कारण शाह की रणनीति को जमीन नहीं मिल पाई। अब भाजपा की अंतिम रणनीति चुनाव के दिन पर टिकी है। प्रचार के अंतिम दौर में पूरी ताकत झोंकने के बाद पार्टी का अगला प्रयास वोट प्रबंधन पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूथ प्रबंधन को अंजाम देगी पार्टी

amit shah strategy is not work on real land in delhi

सूत्रों के अनुसार पार्टी ने तय किया है कि वह अपने कार्यकर्ताओं के अलावा संघ कार्यकर्ताओं के जरिए बूथ प्रबंधन को अंजाम देगी। संघ के सहयोग से शाह की रणनीति भाजपा समर्थक वर्ग का सौ प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के साथ फर्जी मतदान को रोकने की है।

पीएम मोदी ने भी मतदाताओं से जमकर कर मतदान करने की अपील करते हुए जम्मू-कश्मीर से आगे निकलने को कहा है। बताया जा रहा है कि अगले दो दिनों में भाजपा का जोर फर्जी और बाहर गए मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित करने पर है।

यह पहला मौका है जब भाजपा के नेता दिल्ली के चुनाव को कड़ा मुकाबला बता रहे हैं। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि बुधवार को पीएम मोदी की रैली के अलावा शाह ने 4, बेदी ने 7, नवजोत सिंह सिद्धू ने 5, गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने 3, मनोज तिवारी ने 9 और गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल ने 2 चुनावी सभाओं को संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed