फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   amit shah interview on loksabha electoion

अमित शाह का खुलासा, यूपी में कितनी सीटें जीतेगी भाजपा!

Tue, 29 Apr 2014 07:49 AM IST
Updated Tue, 29 Apr 2014 07:49 AM IST
विज्ञापन
amit shah interview on loksabha electoion

नरेंद्र मोदी के सिपहसालार अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के बजाय बहुजन समाज पार्टी को अपना प्रतिद्वंद्वी बताया है। उनका मानना है कि भाजपा प्रदेश में एक बार फिर 1998 जैसे प्रदर्शन दोहराने में कामयाब रहेगी। भाजपा ने 1998 में यूपी में 53 सीटें हासिल की थी।

विज्ञापन


अमित शाह ने ये बातें एक अंग्रेजी अखबार को दिए साक्षात्कार में कही है।

अमित शाह ने दावा किया है कि लोकसभा चुनावों में भाजपा 272 से अधिक सीटें हासिल करेगी। भाजपा की जीत में उत्तर प्रदेश और बिहार का सबसे ज्यादा योगदान होगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में ध्रुवीकरण होना दुर्भाग्यपूर्ण

amit shah interview on loksabha electoion

शाह का कहना है कि यूपी और बिहार में दोनों सत्ताधारी पार्टियां सपा और जदयू उनकी प्रतिद्वंद्वी नहीं है। यूपी में उन्हें बसपा से टक्‍कर मिल रही है, जबकि बिहार में राजद का पलड़ा जदयू से भारी है।

उत्तर प्रदेश में धार्मिक आधार पर हो रहे ध्रुवीकरण से भाजपा को फायदा होगा?

इस सवाल के जवाब में अमित शाह ने कहा, 'उत्तर प्रदेश में जिस स्तर तक ध्रुवीकरण हो गया है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे फायदे और नुकसान को सवाल ही नहीं उठता। इसके लिए सपा, बसपा और कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीतियां जिम्मेदार हैं।'

'कांग्रेस चुनाव में सबसे ज्यादा पैसे खर्च कर रही'

amit shah interview on loksabha electoion

अमित शाह ने कहा कि यदि सरकार विकास जैसे मुद्दों पर तुष्टिकरण करने की कोशिश करती है तो ध्रुवीकरण होना स्वाभाविक है। कानून व्यवस्‍था के मामलों में भी सरकार वोट बैंक के आधार पर फैसले लेगी तो ध्रुवीकरण होगा ही।

उन्होंने कहाकि धार्मिक आधार पर आरक्षण देने की बात की जा रही है, ध्रुवीकरण के लिए क्या ये जिम्‍मेदार नहीं है? शाह ने कहा कि यूपी में ध्रुवीकरण कराने में भाजपा की भूमिका नहीं है।

कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने चुनावों में नरेंद्र मोदी के प्रचार अभियान पर हो रहे खर्च की जांच की मांग की है। इस संबंध में शाह ने कहा कि कांग्रेस खुद चुनाव में सबसे ज्यादा पैसे खर्च कर रही है। उसी की ओर से ये मांग की जा रही है, ये अचरज में डालता है।

विज्ञापन

'अमेठी और रायबरेली में हालात ठीक नहीं हैं'

amit shah interview on loksabha electoion

यदि मोदी सत्ता में आते हैं तो क्या शाह भी मंत्रिमंडल में शामिल होंगे? अमित शाह का इस सवाल के जवाब में कहना है कि उनके बारे में सभी निर्णय भाजपा ही लेगी। भाजपा उन्हें जो भी जिम्‍मेदारी सौंपेगी, उसे पूरा करने में वे गर्व महसूस करेंगे।

सुषमा स्वराज और मुरली मनोहर जोशी नरेंद्र मोदी की कैबिनेट का हिस्सा होंगे कि नहीं इस बारे में शाह ने कहा कि भाजपा को बहुमत मिलने के बाद ही ऐसी किसी बात के बारे में विचार किया जाएगा।

शाह ने दावा किया यूपी के पहले दो चरणों में 21 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा को 18 सीटें मिलेंगी। नरेंद्र मोदी के प्रियंका गांधी के ताजा हमलों के लेकर अ‌मित शाह ने कहा कि अमेठी और रायबरेली में हालात ठीक नहीं हैं, इसलिए प्रियंका ऐसे बयान दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed