फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Amit shah to expel Satish Upadhyay

बेदी के बहाने राजनाथ को ठिकाने लगाएंगे शाह!

Fri, 23 Jan 2015 06:56 PM IST
Updated Fri, 23 Jan 2015 06:56 PM IST
विज्ञापन
Amit shah to expel Satish Upadhyay

किरण बेदी की बीजेपी में एंट्री के बाद से ही सतीश उपाध्याय के सितारे गर्दिश में हैं। दिल्ली विधानसभा चुनावों के बाद पार्टी अध्यक्ष अमित शाह उन्हें बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनावों के बाद दिल्ली भाजपा इकाई में आमूलचूल परिवर्तन किया जा सकता है और सतीश उपाध्याय की अध्यक्ष पद से छुट्टी हो जाएगी।

विज्ञापन


अमित शाह सतीश उपाध्याय के बहाने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को भी सबक सिखाने के फिराक में हैं। उपाध्याय की छुट्टी राजनाथ को सबक सिखाने का बेहतर तरीका हो सकता है।
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के अंतिम दिनों में सतीश उपाध्याय को दिल्ली की कमान सौंपी थी। भाजपा कें अंदरखाने में उपाध्याय को राजनाथ के गुट का आदमी माना भी जाता है। किरण बेदी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने के खिलाफ उभर रहे विरोध के स्वरों को खत्म करने की कमान भी शाह ने अपने हाथ में ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेदी के विरोधियों को शाह की चेतावनी

Amit shah to expel Satish Upadhyay

किरण बेदी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद से ही विरोध के स्वर उठ रहे हैं। हालांकि विरोध के ऐसे स्वरों को शांत करने का जिम्मा अमित शाह ने अपने हाथ में ले लिया है। शाह को पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त न करने के लिए जाना जाता है।

विरोधियों को शांत करने के लिए उन्होंने बेदी के साथ रैलियां करने का फैसला किया है। उन्होंने पार्टी की बैठकों और कार्यकर्ता सम्‍मेलनों में भी संकेत दिया है कि वे पूरी तरह से बेदी के पीछे खड़े हैं, उनका विरोध बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

गुरुवार को उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की तीन रैलियां की। चांदनी चौक, सोनिया विहार और पूर्वी दिल्‍ली की रैलियों में बेदी उनके साथ थीं। इन रैलियों में बूथ प्रभारियों को बुलाया गया था। शाह ने रैली में स्पष्ट संकेत दिए कि पार्टी के भीतर बेदी का विरोध कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सतीश उपाध्याय, अमित शाह के निशाने पर

Amit shah to expel Satish Upadhyay

टिकट कटने के बाद मंगलवार को उपाध्याय समर्थकों ने दिल्ली भाजपा कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया था। उस वाकये के बाद से ही उपाध्याय शाह के निशाने पर आ गए हैं। विधानसभा चुनावों के बाद सतीश उपाध्याय का अध्यक्ष पद से हटना तय है और पार्टी की राज्य इकाई में भी बदलाव किया जाएगा।

किरण बेदी को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद भाजपा सासंद मनोज तिवारी ने भी सार्वजनिक रूप से अपने विरोध इजहार किया था। उन्होंने किरण बेदी को थानेदार बताया था। शाह ने मनोज तिवारी को भी लताड़ा है। तिवारी को भी सतीश का करीबी माना जाता है।

वैसे भाजपा आलाकमान शुरु से ही सतीश उपाध्याय को किनारे लगाने के फिराक में था। सूत्रों की मानें तो उपाध्याय का टिकट भी जानबूझकर काटा गया। भाजपा उम्‍मीदवारों की सूची में अंतिम समय तक उपाध्याय का नाम था। उन्हें नामांकन के कागजात भी तैयार रखने के लिए कहा गया था। लेकिन जब ‌लिस्ट आई तो उपाध्याय का नाम गायब था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed