फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   american-policy-on-modi

अमेरिका को फर्क नहीं, मोदी पर कायम रहेगी पुरानी नीति

Sat, 14 Sep 2013 07:31 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Sat, 14 Sep 2013 07:31 PM IST
विज्ञापन
american-policy-on-modi

नरेंद्र मोदी भाजपा की तरफ से भले ही प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार घोषित कर दिए गए हों पर इससे अमेरिका की नीति में कोई बदलाव नहीं आया है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के कुछ घंटों बाद ही अमेरिकी प्रशासन ने साफ तौर पर कहा कि मोदी पर जारी वीजा पाबंदी को लकर उसकी नीतियों में कोई बदलाव नहीं आया है।
विज्ञापन


हालांकि उसने कहा कि अगर मोदी वीजा के लिए आवेदन करते हैं तो उनका स्वागत है। अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता मैरी हर्फ ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘लंबे समय से चल रही हमारी वीजा नीति में अभी तक कोई बदलाव नहीं आया है। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी भी अगर वीजा के लिए आवेदन करते हैं तो उनका स्वागत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे हम सभी आवेदनों पर विचार करते हैं वैसे ही मोदी के आवेदन पर भी अमेरिकी कानूनों के तहत विचार किया जाएगा।’ साथ ही उन्होंने इस मसले पर किसी भी अटकलबाजी से इंकार किया।

भारत में मोदी को लेकर भले ही तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं लेकिन हर्फ ने साफ किया कि अमेरिका भारत या किसी अन्य देश के अंदरूनी मामलों में दखल नहीं देता।

उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत की आंतरिक राजनीति में शामिल नहीं है। अगर मोदी वीजा के लिए आवेदन करना चाहते हैं और अन्य किसी आवेदनकर्ता की तरह आवेदन पर फैसले का इंतजार करें तो वह ऐसा करने के लिए स्वतंत्र हैं।

हर्फ ने कहा कि इस बारे में वह इतना कहने के लिए ही स्वतंत्र हैं। उनका इशारा साफ था कि मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाना भाजपा का अपना फैसला है, और अमेरिका इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता।

2005 से जारी है वीजा पाबंदी

अमेरिका ने साल 2005 में मोदी को यह करते हुए वीजा देने से इंकार कर दिया था कि उन्होंने 2002 के गुजरात दंगों में कथित तौर पर मानवाधिकारों का उल्लंघन किया।


मोदी को न सिर्फ राजनयिक वीजा देने से इंकार किया गया था, बल्कि अमेरिकी कानूनों का हवाला देकर उनका मौजूदा व्यापार और पर्यटन वीजा भी रद्द कर दिया गया था।  

ओवसरसीज फ्रेंड्स आफ बीजेपी ने मोदी को दी बधाई

अमेरिका में खुद को भारतीय जनता पार्टी की नीतियों का प्रचारक बताने वाली संस्था ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी ने अगले लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का पीएम उम्मीदवार घोषित किए जाने पर नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। संगठन ने अपने बयान में कहा कि पूरा प्रवासी समाज इस घोषणा से काफी खुश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed