फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   american beer company published gandhi's photo on beer can

अमेरिका की कंपनी ने गांधीजी को पिलाई बीयर!

Fri, 16 Jan 2015 03:55 PM IST
Updated Fri, 16 Jan 2015 03:55 PM IST
विज्ञापन
american beer company published gandhi's photo on beer can

अमरीका की एक शराब कंपनी महात्मा गांधी की तस्वीर वाली बीयर बेच रही है। इसके ख़िलाफ़ मैरीलैंड की रहने वाली विक्टोरिया मिआनी ने एक ऑनलाइन अभियान शुरू किया है। इस बीयर का नाम कंपनी ने 'गांधी-बॉट' रखा है।

विज्ञापन


विक्टोरिया ने अपनी ऑनलाइन याचिका में कहा है, "बीयर कंपनी की इस हरकत की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी काफ़ी आलोचना हो रही है। दुर्भाग्य से जिन्हें सच्चाई का अंदाज़ा नहीं वे अपनी इस करतूत पर अड़े हुए हैं और इसकी वकालत कर रहे हैं।
विज्ञापन


बहुत ही ग़ैर-ज़िम्मेदाराना और व्यंग्यात्मक प्रतिक्रिया में उनका कहना है कि अगर भारत के लोगों को गांधी की तस्वीर वाली बीयर की बोतल आपत्तिजनक लगती है तो फिर वे माफ़ी मांग लेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके अनुसार उन्होंने ख़बर में देखा कि न्यू इंग्लैंड कंपनी महात्मा गांधी की छवि को धूमिल करते हुए उनकी तस्वीर वाली बीयर बेच रही है। उन्होंने आगे कहा, ''जो गांधी को नहीं जानते हैं मैं उनको बता दूं कि गांधी बिल्कुल भी शराब नहीं पीते थे। यह बिल्कुल भी ऐसा होगा जैसा कि मार्टिन लूथर किंग के चेहरे का इस्तेमाल बंदूक़ के प्रचार अभियान में किया जाए।''

कंपनी के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम

american beer company published gandhi's photo on beer can

उन्होंने अपनी ऑनलाइन याचिका में गुहार लगाई है कि न्यू इंग्लैंड शराब कंपनी गांधी की तस्वीर वाली बीयर की बोतल बेचना रोक दे और कंपनी बीयर का कोई दूसरा नाम रख ले।

उन्होंने अपनी ऑनलाइन याचिका में इस बात का उल्लेख किया है कि इस हरकत को सिर्फ़ भारत के अच्छे लोग आपत्तिजनक मानें ऐसा नहीं है। उनके अनुसार इस तरह की बात करना ही अपने आप में एक आपत्तिजनक बात है। उन्होंने याचिका के आख़िरी में उम्मीद जताई है कि उन्हें लगता है कि न्यू इंग्लैंड शराब कंपनी सिर्फ़ बुरे लोगों से नहीं भरी हुई है।

याचिकाकर्ता के अनुसार उन्हें पूरा यक़ीन है कि वे इस पर ज़रूर क़दम उठाएंगे और इसका आश्वासन भी देंगे कि भविष्य में गांधी या भारतीय संस्कृति का वो इस तरह से ग़लत इस्तेमाल नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed