फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   American agency cia Help in raise fund for kejriwal

क्या है केजरीवाल का अमेरिका कनेक्शन?

Fri, 17 Jan 2014 09:04 PM IST
Updated Fri, 17 Jan 2014 09:04 PM IST
विज्ञापन
American agency cia Help in raise fund for kejriwal

आम आदमी पार्टी (आप) पर अब चुनावों व राजनीतिक गतिविधियों में विदेशी एजेंसियों विशेषकर अमेरिका की सहायता लेने का आरोप लगा है।

विज्ञापन


आप पर विदेशी धन का प्रयोग का आरोप लगाने वाले याचिका ने नया आवेदन दायर कर तर्क रखा कि यह सरासर देशद्रोह का मामला है। हाईकोर्ट ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को क‌िया तलब

American agency cia Help in raise fund for kejriwal

न्यायमूर्ति प्रदीप नंदराज योग की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने सरकार को 29 जनवरी तक स्पष्ट करने का निर्देश दिया है कि याचिका में लगाए गए आरोप की क्या जांच की गई है।

याचिका ने तर्क रखा कि दिल्ली के आम चुनावों में विदेशों से आप पार्टी की सहायता की गई।

सवाल है कि क्या चुनाव और राजनीतिक प्रक्रिया में किसी विदेशी को हस्तक्षेप की इजाजत प्रदान की जा सकती है या नहीं। उन्होंने कहा पूरे विश्व में कोई भी देश अपने देश के चुनावों में विदेशी हस्तक्षेप की इजाजत प्रदान नहीं करता।

विज्ञापन
विज्ञापन

देशद्रोह की श्रेणी में आता है अपराध!

American agency cia Help in raise fund for kejriwal

याचिका अधिवक्ता एम.एल.शर्मा ने आरोप लगाया कि यह कृत्य देशद्रोह की श्रेणी में आता है। अत आप पार्टी व उसके कर्ताधर्ताओं के खिलाफ जांच कर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया जाए।

उन्होंने कहा 13 नवंबर से 4 दिसंबर तक 4 हजार यूएस निवासियों ने 6 लाख फोन कर लोगों को आप का समर्थन करने को कहा। इसी प्रकार करीब तीन लाख एसएमएस किए गए। उन्होंने इनका कुल मूल्य 10 करोड़ आता है।

विज्ञापन

फर्जी नाम से ल‌िया फंड!

American agency cia Help in raise fund for kejriwal

उन्होंने आप का समर्थन अमेरिका की सीआईए एजेंसी ने योजनाबद्ध तरीके से किया। समाचार पत्रों में भी छपा है कि साईबर टेक्नोलाजी से आप को सफलता मिली।

अधिवक्ता शर्मा ने कहा यह सरासर भारत की चुनाव प्रक्रिया में विदेशी एजेंसियों का हस्तक्षेप है जबकि इसे तथकथित एनआरआई का नाम दे दिया गया।

केंद्र सरकार दाख‌िल करे जवाब

American agency cia Help in raise fund for kejriwal

अधिवक्ता एम.एल.शर्मा पहले ही विदेशी धन लेने के मामले में याचिका दायर कर चुके है और अदालत ने केंद्र सरकार को मामले में रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया था।

उन्होंने याचिका में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, शांति भूषण उनके बेटे प्रशांत भूषण व फंड देने वाली विदेशी कंपनी फोर्ड फाउंडेशन के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करने का निर्देश देने का आग्रह किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed