फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   america sold 1200 crore rupee missile to india

भारत खरीदेगा 1200 करोड़ की अमेरिकी मिसाइल

Fri, 04 Jul 2014 01:07 PM IST
Updated Fri, 04 Jul 2014 01:07 PM IST
विज्ञापन
america sold 1200 crore rupee missile to india

अमेरिका जहाज रोधी हारपून मिसाइल भारत को बेचेगा।  पेंटागन ने मिसाइल बेचने के अपने फैसले के बारे में अमेरिकी कांग्रेस (संसद) को यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


इसकी अनुमानित लागत 20 करोड़ डॉलर (करीब 11943000000 रुपये) है। पेंटागन ने कहा कि इससे भारत-अमेरिका के सामरिक रिश्ते मजबूत होंगे और एक अहम सहयोगी देश की सुरक्षा में सुधार होगा।
विज्ञापन

भारत की समुद्री क्षमता को बढ़ाएगा

america sold 1200 crore rupee missile to india

रक्षा विभाग की रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी ने बताया है कि विदेशी सैन्य बिक्री के तहत पूरे पैकेज में एक दर्जन यूजीएम-84 एल हारपून ब्लॉक दो एनकेप्सुलेटेड मिसाइल, दस यूटीएम-84 एल हारपून एनकेप्सुलेटेड ट्रेनिंग मिसाइल और दो एनकेप्सुलेटेड हारपून सर्टिफिकेशन ट्रेनिंग व्हीकल शामिल हैं।

एजेंसी ने कहा कि हारपून मिसाइल सिस्टम भारतीय नौसेना के शिशुमार श्रेणी की पनडुब्बी में लगाया जाएगा। यह समुद्र में सुरक्षा क्षमताओं को बढ़ाएगा। भारत अपनी वायुसेना के जगुआर और पी-8आई समुद्री निगरानी विमानों के लिए पहले ही हारपून मिसाइलें खरीद चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed