फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   America and china gave invitation to narendra modi

अमेरिका और चीन भी दे रहे हैं मोदी के दरवाजे पर दस्तक

Fri, 30 May 2014 11:41 AM IST
Updated Fri, 30 May 2014 11:41 AM IST
विज्ञापन
America and china gave invitation to narendra modi

अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने बीते बुधवार की रात विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से फोन पर बात की। इस दौरान केरी ने सुषमा को विदेश मंत्री बनने पर बधाई देने के साथ ही दोनों देशों के संबंधों को फिर से गति देने पर चर्चा की।

विज्ञापन


केरी ने उम्मीद जाहिर की कि भारत और अमेरिका का व्यापार 100 अरब डॉलर से बढ़ कर 500 अरब डॉलर हो जाएगा। सुषमा ने इस दौरान अमेरिका द्वारा भारत को विशेष स्थान दिए जाने पर खुशी जाहिर की।
विज्ञापन

भविष्य में हो सकती है मुलाकात

America and china gave invitation to narendra modi

मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच निकट भविष्य में मुलाकात हो सकती है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि सुषमा ने अपनी तरफ से भारत द्वारा अंतरराष्ट्रीय साझेदारी की मजबूती के लिए दिए जाने वाले महत्व पर जोर दिया।

उन्होंने केरी को पाकिस्तान सहित सार्क देशों के साथ भारत की हालिया द्विपक्षीय बातचीत के बारे में भी अवगत कराया। प्रवक्ता ने कहा कि दोनों विदेश मंत्री एक-दूसरे से मिलने को लेकर आशान्वित हैं।

केरी ने इससे पूर्व, भारत के नए प्रधानमंत्री को भेजे संदेश में कहा था कि ओबामा प्रशासन अमेरिका में नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के लिए उत्सुक है।

चीन ने भी भेजी बधाई

America and china gave invitation to narendra modi

पीएम बनने के बाद विदेशी नेताओं की ओर से मोदी को मिलने वाली बधाईयों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में चीनी प्रधानमंत्री ली केचियांग ने बृहस्पतिवार को फोन कर मोदी को पीएम बनने की बधाई दी।

मोदी ने भी पड़ोसी मुल्क के साथ बेहतर संबंधों की उम्मीद जताई और कहा कि चीन भारतीय विदेश नीति की प्राथमिकताओं में शामिल है। केचियांग के इस फोन को चीन की ओर से मोदी के नेतृत्व में बनी भारत के नई सरकार के साथ रिश्ते मजबूत करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।

इससे पहले बुधवार को चीन सरकार ने विदेश मंत्री वांग यी को विशेष दूत के तौर पर प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मिलने के लिए भारत भेजने का निर्णय लिया। वांग आठ जून को भारत आएंगे।

विज्ञापन

25 म‌िनट बातचीत हुई मोदी-केचियांग में

America and china gave invitation to narendra modi

मोदी ने केचियांग से कहा कि वह महत्वपूर्ण मसलों को हल करने के लिए चीनी नेतृत्व के साथ काम करने को उत्साहित हैं।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक, 25 मिनट तक हुई बातचीत के दौरान केचियांन ने भी भारत की नई सरकार के साथ संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए मजबूत साझेदारी स्थापित करने की चीनी सरकार की इच्छा से मोदी को अवगत कराया।

केचियांग की बधाई पर मोदी ने धन्यवाद दिया। बकौल मोदी, उनकी सरकार चीन के साथ सामरिक और आपसी साझेदारी की संभावनाओं के पूरी तरह से उपयोग करने को दृढ़ संकल्पित है।

उन्होंने कहा कि साथ ही उनकी सरकार द्विपक्षीय संबंधों के किसी भी लंबित मुद्दे को सुलझाने के लिए चीन के नेतृत्व के साथ नजदीकी सहयोग से कार्य करना चाहती है।

बातचीत में दोनों नेता लगातार उच्च स्तरीय आदान-प्रदान और संवाद बनाए रखने पर सहमत दिखे।

किसी राष्ट्राध्यक्ष का पहला सीधा फोन

America and china gave invitation to narendra modi

बातचीत के दौरान मोदी ने केचियांग के जरिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को इस साल के अंत तक भारत आने का न्योता भी दिया। मोदी ने दोनों देशों के बीच व्यापक आर्थिक सहयोग का भी स्वागत किया।

चीनी पीएम ली केचियांग का यह फोन किसी राष्ट्राध्यक्ष द्वारा प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी को किया गया पहला सीधा फोन था। इससे पहले चीन ने चुनाव परिणाम आने के बाद मोदी को जीत की औपचारिक बधाई दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed