{"_id":"d51816e6-b3e1-11e2-ae1a-d4ae52bc57c2","slug":"ambumani-arrested-in-tamilnadu","type":"story","status":"publish","title_hn":"भड़काऊ भाषण देने के मामले में अंबुमणि गिरफ्तार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
भड़काऊ भाषण देने के मामले में अंबुमणि गिरफ्तार
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 03 May 2013 04:38 PM IST
विज्ञापन
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अंबुमणि रामदास को पिछले साल तमिलनाडु के मामल्लापुरम में भड़काऊ भाषण देने के मामले में आज गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, रामदास पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं 143.147 और 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तारी के बाद रामदास ने कहा कि सत्तारूढ़ दल एआईएडीएमके के इशारे पर राजनीतिक बदले की भावना से यह कार्यवाई की गई है।
रामदास को स्थानीय अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दो दिन पहले ही राज्य सरकार ने उनके पिता डॉक्टर रामदास को गिरफ्तार किया था।