{"_id":"f34efce4-66a5-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"ambani-sent-a-notice-to-the-media-raging-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबानी ने मीडिया को भेजा नोटिस, भड़के केजरीवाल ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अंबानी ने मीडिया को भेजा नोटिस, भड़के केजरीवाल
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 25 Jan 2013 09:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर मुकेश अंबानी पर निशाना साधा है। केजरीवाल का आरोप है कि अपने खिलाफ हुई प्रेस कांफ्रेंस का प्रसारण करने से नाराज मुकेश अंबानी ने कई मीडिया हाउस को नोटिस भेजा है। नोटिस के बहाने वे मीडिया पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में पार्टी ने एक शिकायती पत्र भी अंबानी को भेजा है। गौरतलब है कि 31 अक्तूबर व 9 नवंबर को प्रेस कांफ्रेंस कर अरविंद केजरीवाल और प्रशांत भूषण ने अंबानी के आर्थिक साम्राज्य पर कई खुलासे किए थे। समाचार चैनलों ने इसका प्रसारण किया था। केजरीवाल ने कहा है कि इन प्रसारणों से अगर मुकेश अंबानी की मानहानि हुई है तो नोटिस हमें भेजना चाहिए, न कि मीडिया को।
विज्ञापन
केजरीवाल ने मुकेश अंबानी को भेजे पत्र में लिखा है कि अंबानी चैनलों पर दबाव बानने की राजनीति कर रहे हैं। गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल अपनी प्रेस क्राफ्रेंस में रिलायंस ग्रुप पर गैरकानूनी तरीके से सरकार पर दबाव डालकर गैस के दाम बढ़ाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
केजरीवाल और उनके साथियों ने मुकेश अंबानी और उनके सहयोगियों का धन स्विस बैंकों में होने की बात कही थी। अंबानी के नाम लिखे पत्र में केजरीवाल ने कई सवालों की ओर भी इशारा किया है। अंबानी से पूछा है कि आप खुद ही बताइए कि आपकी मानहानि मैंने, प्रशांत भूषण ने या टीवी चैनलों ने की है या आपने खुद की है।