फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ambani does not run government: chidambaram

केजरीवाल की बातें सड़कछाप: चिदंबरम

Wed, 19 Feb 2014 08:08 AM IST
Updated Wed, 19 Feb 2014 08:08 AM IST
विज्ञापन
ambani does not run government: chidambaram

वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने आम आदमी पार्टी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है मुकेश अंबानी देश नहीं चलाते।

विज्ञापन


वित्त मंत्री ने मंगलवार को कहा कि तय मात्रा से कम गैस उत्पादन की वजह से मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री पर भारी जुर्माना लगाया है। कंपनी को अगर गैस की कीमत बढ़ाने की इजाजत दी जाएगी तो इसके एवज में बैंक गारंटी भी ली जाएगी।

पीटीआई को एक इंटरव्यू में चिदंबरम ने कहा कि गैस कीमतें बढ़ाने के फैसले के खिलाफ आम आदमी पार्टी की ओर से पेट्रोलियम मंत्री और अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराना हास्यास्पद है।

विज्ञापन

'सड़क छाप बातें हैं केजरीवाल के आरोप'

ambani does not run government: chidambaram

वित्त मंत्री रिलायंस समेत तमाम घरेलू गैस उत्पादक कंपनियों को गैस की कीमत बढ़ाने की इजाजत देने के फैसले में शामिल रहे हैं। इस अनुमति के बाद एक अप्रैल से गैस की कीमतें लगभग दोगुना हो जाएंगी।

चिदंबरम ने कहा कि केजरीवाल मुकेश अंबानी की ओर से सरकार चलाने का जो आरोप लगा रहे हैं वे सड़क छाप बातें हैं और उनका जवाब देना जरूरी नहीं है।

उन्होंने कहा कि रिलायंस को अगर गैस कीमतें बढ़ाने की इजाजत मिलती है तो इसके पहले बैंक गारंटी के तौर पर उससे उस गैस की कीमत वसूल जाएगी, जिसके उत्पादन का वादा किया गया था।

खुल चुका है 'आप' का राज

ambani does not run government: chidambaram

चिदंबरम का मानना है कि आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव में मुद्दा तो रहेगी लेकिन यह कहां और कितना असर करेगी, यह बताना मुश्किल है। उन्होंने कहा, मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि आम आदमी पार्टी का राज कुछ हद तक और शायद पूरा ही खुल चुका है।

एक लगातार बढ़ती पार्टी के तौर पर आप का मूल्यांकन करने के सवाल पर चिदंबरम ने कहा कि दिल्ली में हालातों के संयोग ने आप जैसी पार्टियों को बढ़ने का मौका दिया। लेकिन यह कहना सही नहीं है कि देश में हर जगह ऐसी ही स्थिति है।

विज्ञापन

मोदी को करारा जवाब देगी कांग्रेस

ambani does not run government: chidambaram

चिदंबरम यह मानने को तैयार नहीं हैं कि 2002 के गुजरात दंगों के लिए नरेंद्र मोदी को अदालत से क्लीन चिट मिल गई है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के पीएम उम्मीदवार ने सीधे तौर पर इन दंगों की नैतिक और राजनीतिक जवाबदेही लेने से इनकार कर दिया है। यह बेहद निराशाजनक है कि मोदी इन दंगों के लिए माफी मांगने को तैयार नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी का देशव्यापी चुनावी दौर बहुसंख्यकवाद पर टिका है। कांग्रेस इसका मुंहतोड़ जवाब देगी।

मोदी का ‘मैं, मुझे और मेरा’ अभियान

ambani does not run government: chidambaram

चिदंबरम ने कहा कि मोदी का चुनावी अभियान ‘मैं, मुझे और मेरा’ पर टिका है। वह ऐसे एजेंडों को पेश कर रहे हैं, जो बहुसंख्यकवाद पर आधारित हैं।

वित्त मंत्री ने कहा कि जो लोग कहते हैं कि नरेंद्र मोदी भारत के विचार के लिए खतरा हैं उनसे मेरा कहना है कि भारत के विचार को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता। संघ भारत के विचार को नुकसान नहीं पहुंचा सका। भारत का विचार हमेशा जिंदा रहेगा। यह एक मजबूत विचार है और इसे कोई राजनीतिक विचारधारा या पार्टी खत्म नहीं कर सकती।

'कक्षा आठ के स्तर की बहस कर रहे हैं मोदी'

ambani does not run government: chidambaram

नरेंद्र मोदी की ओर से अंतरिम बजट की आलोचना करने के सवाल पर चिदंबरम ने कहा कि वह इस बहस को कक्षा आठ के स्तर पर नहीं ले जाना चाहते।

उन्होंने कहा कि मोदी पिछले दस साल को पतन का दशक कह रहे हैं? इसका क्या मतलब है? सच्चाई तो यह है कि हम लगातार तरक्की कर रहे हैं। हम सामान्य विकास दर से ज्यादा ही हासिल कर रहे हैं। मैंने इस बात की ओर इशारा किया है कि 1999 से 2004 के बीच ग्रोथ रेट सामान्य से कम रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed