फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   amarnath yatri depart after 40 hours

कर्फ्यू हटते ही शिवभक्तों को राहत, अमरनाथ यात्रा बहाल

Sat, 20 Jul 2013 10:28 PM IST
जम्मू/ब्यूरो
जम्मू/ब्यूरो Updated Sat, 20 Jul 2013 10:28 PM IST
विज्ञापन
amarnath yatri depart after 40 hours

घाटी में लगातार कर्फ्यू और तनावपूर्ण स्थिति के कारण पिछले 40 घंटे से रोके गए श्री अमरनाथ यात्रा के जत्थों को शनिवार देर शाम रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन


इन जत्थों को सीधा बालटाल या पहलगाम ले जाया जाएगा या फिर रात के समय रास्ते में रोका जाएगा, इसकी जानकारी जम्मू आधार शिविर के अधिकारियों को भी नहीं थी।

उनका कहना था कि उन्हें शाम को जत्थे रवाना करने का सिर्फ निर्देश आया है। सूत्रों का कहना है कि यदि जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर हालात सामान्य रहे तो जत्थों को रात के समय ही बालटाल और पहलगाम तक रवाना कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


रामबन घटना के बाद घाटी में तनाव को देखते हुए शुक्रवार और शनिवार सुबह जम्मू आधार शिविर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। शनिवार सुबह जोरदार बारिश के बाद प्रशासन ने देर शाम 1834 श्रद्धालुओं के जत्थे को जम्मू से रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच यात्रा जाने की अचानक सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में यात्री जत्थे के साथ नहीं जा पाए। इससे पूर्व सुबह आधार शिविर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु वैष्णो देवी का रुख कर गए थे। प्रशासन के अनुसार बचे हुए यात्रियों को अगले जत्थे में भेजा जाएगा।


पर्यटन विभाग जम्मू के निदेशक सौजन्य शर्मा के अनुसार रविवार सुबह जाने वाले जत्थे के बारे में फैसला सुबह ही लिया जाएगा। उधर, पवित्र गुफा के दर्शन कर पहलगाम और बालटाल बेस कैंप पहुंचे यात्रियों का बुरा हाल है। पिछले दो दिनों से रोके गए यात्रियों का कहना है कि उनके पास पैसे समाप्त होते जा रहे हैं।

हालांकि प्रशासन ने देर शाम काजीगुंड और पहलगाम से कड़ी सुरक्षा के बीच यात्रियों के वाहन जम्मू के लिए रवाना किए। पिछले दो दिनों से जम्मू से यात्रियों के जत्थे न आने से बालटाल और पहलगाम से पवित्र गुफा की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या नहीं के बराबर रह गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed