{"_id":"983f76b4-db06-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"amar-ujala-foundation-relief-fund-to-help-victims-of-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ितों की मदद में अमर उजाला फाउंडेशन का साथ दें ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पीड़ितों की मदद में अमर उजाला फाउंडेशन का साथ दें
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 29 Jun 2013 04:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में हुई विनाशलीला ने पूरे देश को हिला दिया है। इस कठिन घड़ी में प्रभावितों को हम सबकी मदद की गहरी जरूरत है।
विज्ञापन
देखें, दान-दाताओं की सूची
अमर उजाला ने इसके लिए 'अमर उजाला फाउंडेशन उत्तराखंड रिलीफ फंड' की स्थापना की है। आप चेक अथवा डिमांड ड्राफ्ट के जरिये इसमें योगदान दे सकते हैं।
पांच लाख रुपए की आरंभिक राशि से अमर उजाला फाउंडेशन ने इसे शुरू किया है। आप अपना सहयोग अमर उजाला के स्थानीय प्रकाशन केंद्र या नजदीकी जिला ब्यूरो में जमा करा सकते हैं।
एक हजार रुपए से अधिक का योगदान करने वालों के नाम अमर उजाला में प्रकाशित किए जाएंगे।
चेक या डिमांड ड्राफ्ट 'अमर उजाला फाउंडेशन उत्तराखंड रिलीफ फंड' के नाम देय हों। सहयोगकर्ताओं की दान राशि आयकर की धारा 80 जी के तहत छूट योग्य होगी।
यदि आप धनराशि सीधे बैंक अकाउंट में देना चाहते हैं तो नीचे दिए गए अकाउंट में अपनी दान राशि जमा करवा सकते हैं।
AMAR UJALA FOUNDATION UTTARAKHAND RELIEF FUND
BANK OF BARODA
A/C NO. - 26290100009339
NEFT/IFSC कोडः BARB0NOIDAX
प्राप्ति रसीद के लिए अमर उजाला कार्यालय को डॉक्यूमेंट नंबर, राशि, नाम-पता, बैंक का नाम तथा पैन नंबर के उल्लेख के साथ ई-मेल करें।
ईमेल- foundation@amarujala.com