फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   amar ujala foundation announced media fellowships for the 2013

अमर उजाला ने पत्रकारिता फैलोशिप की घोषणा की

Fri, 22 Mar 2013 08:06 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Fri, 22 Mar 2013 08:06 PM IST
विज्ञापन
 amar ujala foundation announced media fellowships for the 2013

अमर उजाला फाउंडेशन ने वर्ष 2013 के लिए पत्रकारिता फैलोशिप प्रदान करने की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन


पर्यावरणविद अनुपम मिश्र की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल ने इसका चयन किया।

गाजियाबाद के विवेक मिश्र को अमर उजाला फाउंडेशन की राष्ट्रीय फैलोशिप के लिए घाघरा की तबाही और विस्थापितों का दर्द विषय मिला।

गुड़गांव के नवीन पंचाल को अरावली पर्वत श्रृंखला में खनन व पेड़ों की कटान से पैदा हुई समस्याओं के उपर काम करने को मिला।

जबकि चंडीगढ़ के सुरेंद्र बांसल को शिक्षा का नवाचार विषयों पर काम करने के लिए चुना गया है।

सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर काम करने के लिए हिन्दी के पत्रकारों को प्रेरित करने के उद्देश्य से यह फैलोशिप योजना शुरू की गई है।

उल्लेखनीय है कि इसी क्रम में अमर उजाला में काम कर रहे पत्रकारों के लिए भी फैलोशिप शुरू हुई है।

इसके तहत इस वर्ष के लिए निर्णायक मंडल ने राजीव गुप्ता (सीतापुर) को गन्ना सूचना प्रणाली पर, अंतिमा सिंह (नोएडा) को खाप पंचायतों और जर्नादन सिंह (बरेली) को सोशल मीडिया पर काम करने के लिए चुना गया है।

अमर उजाला पत्र समूह ने अपने सामाजिक सरोकारों को मजबूती देने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन के माध्यम से जमीनी काम करने की हाल ही में शुरुआत की है।

इसके संरक्षकों में विश्व विख्यात भौतिक विज्ञानी व शिक्षाविद प्रो. यशपाल भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed