फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   amar singh and wife own assets worth 96.16 crore

अमर सिंह की संपत्ति जानकर चौंक जाएंगे

Sun, 13 Apr 2014 01:42 AM IST
Updated Sun, 13 Apr 2014 01:42 AM IST
विज्ञापन
amar singh and wife own assets worth 96.16 crore

चुनावी हलफनामों में नेताओं की संपत्ति के सनसनीखेज खुलासों का सिलसिला जारी है। राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशी अमर सिंह ने भी अपनी संपत्ति के बारे में ऐसा ही खुलासा किया है।

विज्ञापन


अमर सिंह ने चुनाव आयोग के समक्ष दाखिल हलफनामे में पत्नी पंकजा कुमारी सिंह की संपत्ति समेत अपनी संपत्ति लगभग 100 करोड़ रुपए बताई है।

अमर सिंह राष्ट्रीय लोकदल के टिकट पर फतेहपुर सिकरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। अमर सिंह और जयाप्रदा हाल ही में रालोद में शामिल हुए थे।

हलफनामे क्या-क्या बताया अमर सिंह ने

amar singh and wife own assets worth 96.16 crore

हलफनामे में अमर सिंह ने 41.34 करोड़ रुपए की चल संपत्ति की घोषणा की है, जिसमें 11.60 करोड़ रुपए शेयरों में, 6.27 करोड़ रुपए म्यूचुअल फंड में और 6.04 करोड़ रुपए बीमा पॉलिसी में निवेश किया गया है। लगभग चार करोड़ रुपए बैंक में जमा है।

अमर सिंह ने साझे की एक कंपनी में 12.23 करोड़ रुपए का निवेश कर रखा है। उनके पास 8.68 लाख रुपए का सोना, लगभग 10.56 लाख रुपए के 28 किलोग्राम चांदी के बर्तन हैं।

इसके अतिरिक्त 64.40 लाख रुपए के फर्नीचर, घड़ियां और पेंटिंग भी है। अमर सिंह के पास दो गाड़ियां लेक्सस और मारुति स्विफ्ट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर सिंह की पत्नी भी कम धनी नहीं

amar singh and wife own assets worth 96.16 crore

हलफनामे के मुताबिक, अमर सिंह की पत्‍नी पंकजा कुमारी सिंह के पास 21.95 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है, जिसमें 5.74 करोड़ रुपए का सोना, साझेदारी में एक कंपनी में 5.63 करोड़ रुपए निवेश और 6.01 करोड़ रुपए की बीमा पॉलिसी हैं।

अमर के पास 10 लाख रुपए नगद और उनकी पत्‍नी के पास पांच लाख रुपए हैं।

अमर की अचल संपत्तियां 14.82 करोड़ रुपए कीमत की हैं, जिनमें बेंगलुरु में एक व्यावसायिक भवन (मौजूदा बाजार मूल्य 6 करोड़ रुपए), नोएडा सेक्टर-44 में गैरकृषि भूमि और लखनऊ के गोमती नगर इलाके में आवासीय भवन है। उनकी पत्‍नी के नाम 18.11 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed