{"_id":"423cc13a-740a-11e2-8c5e-d4ae52bc57c2","slug":"allahabad-stampede-not-due-to-railing-collapse-says-bansal","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीड़ ज्यादा होने से हुआ हादसाः रेल मंत्री ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
भीड़ ज्यादा होने से हुआ हादसाः रेल मंत्री
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 11 Feb 2013 12:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल मंत्री पवन कुमार बंसल ने कहा है कि मौनी अमावस्या के दिन इलाहाबाद रेलवे जंक्शन पर भीड़ ज्यादा होने के कारण हादसा हुआ था। उन्होंने रेलवे की रेलिंग टूटने की वजह से हादसा होने की बात को सिरे से नकार दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन स्नान कर लौट रहे लोगों की संख्या इलाहाबाद रेलवे जंक्शन पर नियंत्रण से बाहर हो गई थी। प्लेटफार्म नंबर छह पर उतरने के लिए बने फुट ओवर ब्रिज और प्लेटफार्म पर सैकड़ों लोग मौजूद थे। ट्रेन में चढ़ने के लिए लोगों में भगदड़ मच गई। भीड़ ने सुरक्षा के लिए लगाए गए बैरिकेड भी तोड़ दिए थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कुंभ मेले के लिए रेलवे ने काफी दिनों पहले से ही इंतजाम किया था, लेकिन करोड़ों लोगों के लिए इंतजाम नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि वहां से लोगों को लाने-ले जाने के लिए अतिरिक्त ट्रेनों को चलाया गया है।
विज्ञापन
मृतकों के परिजनों को मुआवजा
रेल मंत्री ने मृतकों के परिजनों को हर्जाने के तौर पर एक-एक लाख रुपए देने की घोषणा की है साथ ही गंभीर रुप से घायलों को 50 हजार और मामूली रुप से घायलों को 25 हजार रुपए देने का एलान किया है।
रेल इंतजामों की होगी समीक्षा
रेल मंत्री पवन बंसल ने कहा कि महाकुंभ के लिए रेल इंतजामों की समीक्षा की जाएगी। वह हालात का जायजा लेने के लिए इलाहाबाद भी जाएंगे।