फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Allahabad police are looking for thieves ask astrologer

ज्योतिषी से पूछकर चोर को तलाश रही इलाहाबाद पुलिस

Thu, 07 May 2015 03:55 PM IST
Updated Thu, 07 May 2015 03:55 PM IST
विज्ञापन
Allahabad police are looking for thieves ask astrologer

ज्योतिषी पर यकीन करना या न करना, किसी का व्यक्तिगत मामला हो सकता है लेकिन जब पुलिस ही ज्योतिषी के चक्कर में पड़ जाए तो बात अटपटी सी लगती है। शिवकुटी थाने में पिछले दिनों हुई चोरी के एक मामले में ज्योतिषी के कहने पर पुलिस ने एक युवक को उठा लिया।

विज्ञापन


ज्योतिषी ने कहा कि चोर का नाम ‘ब’ अक्षर से शुरू होता है और पुलिस बबलू नाम के एक युवक को उठा लाई। हालांकि लंबी पूछताछ के बाद भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं आया और बबलू को छोड़ दिया गया लेकिन इस घटना ने पुलिस महकमे को कटघरे में खड़ा कर दिया।
विज्ञापन


असली चोर अब तक हाईटेक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं और युवक इस बात से सहमा हुआ कि कहीं पुलिस उसे दोबारा न उठा ले जाए। मामला शिवकुटी थानाक्षेत्र का है। पिछले दिनों एक एलआईसी एजेंट घर में ताला बंद करके परिवार समेत मैहर दर्शन करने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन बाद लौटे तो पता चला कि चोर उनके घर का ताला तोड़कर नगदी और जेवर उठा ले गए हैं। एलआईसी एजेंट मुकेश तिवारी ने मामले की रिपोर्ट शिवकुटी थाने में दर्ज करा दी। मुकेश जब भी शिवकुटी पुलिस से चोरों को पकड़ने के बारे में पूछते तो पुलिस उनसे ही किसी पर शक होने और कुछ क्लू देने की बात करती।

लंबी पूछताछ के बाद भी हाथ नहीं आया असली चोर

Allahabad police are looking for thieves ask astrologer

मुकेश को लगा कि पुलिस मामले में टालमटोल कर रही है तो वह एक ज्योतिषी के पास पहुंच गए। ज्योतिषी ने बताया कि ‘ब’ अक्षर से जिस व्यक्ति का नाम शुरू होता है, उसी ने घर में चोरी की है। ऐसे में मुकेश ध्यान अपने पहचान वालों पर गया और पास के ही बबलू पर शक हो गया।

मुकेश ने ज्योतिषी की बात से शिवकुटी पुलिस को अवगत कराया। पुलिस भी ज्योतिषी की बात में आ गई और बबलू को संदिग्ध मानते हुए थाने में उठा लाई। थाने में बबलू से घंटों पूछताछ की गई। तमाम कोशिशों के बावजूद पुलिस को सफलता नहीं मिली तो पुलिस दोनों पक्षों में समझौते की बात करने लगी लेकिन बबलू ने कहा कि जब मामले से उसका कोई लेनादेना नहीं है तो समझौता किस बात का।

आखिरकार पुलिस ने बबलू को छोड़ दिया। उधर, शिवकुटी एसओ संतोष शर्मा का कहना है कि एलआईसी एजेंट ने ज्योतिषी से बात करने के बाद बबलू पर शक जताया था। बबलू को शक के आधार पर पूछताछ के लिए लाया गया था। बाद में उसे छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed