फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   allahabad-high-court-decision

पत्नी से पीड़ित पति को तलाक का अधिकार

Wed, 21 Aug 2013 05:05 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 21 Aug 2013 05:05 PM IST
विज्ञापन
allahabad-high-court-decision

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा है कि पति के साथ यदि पत्नी और उसके परिवार के लोग क्रूरता करते हैं तो उसे तलाक पाने का पूरा अधिकार है।

विज्ञापन


परिवार न्यायालय, इलाहाबाद के इस आदेश पर पहले हाईकोर्ट और अब सुप्रीमकोर्ट ने भी मुहर लगा दी है। हाईकोर्ट ने परिवार न्यायालय के आदेश को सही करार देते हुए पत्नी की अपील खारिज कर दी थी।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला

इसे सुप्रीमकोर्ट में चुनौती दी गई थी। सुप्रीमकोर्ट ने भी याचिका को हस्तक्षेप करने योग्य न पाते हुए खारिज कर दिया। प्रकरण उत्तराखंड में तैनात वरिष्ठ ट्रेजरी अफसर विवेक स्वरूप का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ममफोर्डगंज में रहने वाले विवेक स्वरूप का विवाह 12 फरवरी 2007 को रुचिता श्रीवास्तव से हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही रुचिता के बर्ताव को लेकर विवेक परेशान रहने लगे।

रुचिता और उसके परिवार वालों की ज्यादतियां बढ़ती गई और उन्होंने विवेक तथा परिवार के लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया।

विवेक को 12 दिनों तक जेल में रहना पड़ा। विवेक के खिलाफ घरेलू हिंसा के तहत भी केस दर्ज कराया गया। समाचार पत्रों और टीवी चैनलों में भी उनके खिलाफ समाचार प्रकाशित कराए गए।

उनके उच्च अधिकारियों को शिकायतें भेज कर मानसिक तौर से प्रताड़ित किया गया। हाईकोर्ट में विवेक का पक्ष रखते हुए अधिवक्ता अनूप त्रिवेदी ने कहा कि विवेक के साथ उनकी पत्नी ने मानसिक क्रूरता बरती है।


कोई दोष नहीं होने के बावजूद उनके खिलाफ दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज कराया गया। सामाजिक तौर पर उनकी मर्यादा को ठेस पहुंचाई गई। इसलिए परिवार न्यायालय का आदेश एकदम सही है।

हाईकोर्ट ने परिवार न्यायालय के आदेश को सही मानते हुए कहा था कि मौजूदा मामले में यह साबित है कि पति के साथ पत्नी ने मानसिक क्रूरता का बर्ताव किया है। इसलिए पति तलाक पाने का हकदार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed