फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Alagiri said Stalin would die in three months says Karunanidhi

'तीन महीने में मर जाएंगे स्टालिन'

Tue, 28 Jan 2014 07:47 PM IST
एजेंसी/चेन्नई
एजेंसी/चेन्नई Updated Tue, 28 Jan 2014 07:47 PM IST
विज्ञापन
Alagiri said Stalin would die in three months says Karunanidhi

हाल में बड़े बेटे एमके अलागिरी को पार्टी से निकालने के कारणों के बारे में डीएमके प्रमुख एम करुणानिधि ने कहा है कि अलागिरी ने अपने छोटे भाई स्टालिन के बारे में कहा था कि वह तीन महीने में मर जाएंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अलागिरी स्टालिन से घृणा करते हैं। कोई भी पिता अपने बेटे के खिलाफ ऐसे शब्द बर्दाश्त नहीं कर सकता।

उन्होंने कहा कि 24 जनवरी की सुबह अलागिरी उनके घर आए और स्टालिन के खिलाफ बेहद कड़वे शब्द का इस्तेमाल किया।

करुणानिधि ने पूछा कि क्या सुबह 6 या 7 बजे पार्टी प्रमुख के घर आने का कोई समय होता है?

मदुरै में पार्टी के खिलाफ दिए अलागिरी के इंटरव्यू के बारे में करुणानिधि ने कहा कि वह पार्टी की आम और कार्यकारी परिषद के खिलाफ इंटरव्यू दे रहे हैं, जिसका अवांछित राजनीतिक परिणाम होता है।
विज्ञापन


ऐसा करते समय वह यह भूल गए कि वह पार्टी के सदस्य थे और पार्टी के दक्षिणी जोन के संगठन सचिव भी थे। वह पार्टी के कोषाध्यक्ष स्टालिन के खिलाफ लंबे समय से आग उगल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


करुणानिधि ने कहा कि उनके खिलाफ कार्रवाई का फैसला पार्टी ने लिया था। स्पष्टीकरण का लिखित जवाब देने की बजाय वह इंटरव्यू और पोस्टर चिपकवा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि न केवल भाई बल्कि पार्टी के किसी भी सदस्य के बारे में यह कहना कि वह तीन से चार माह में मर जाएगा, सहन नहीं किया जा सकता।

अलागिरी के माफी मांगने के बाद निलंबन वापस लेने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर करुणानिधि ने कहा कि यह सवाल उन्हीं से पूछा जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed