फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   akhilesh yadav said dadri lynch is pre-meditated strategy of the BJP

अखिलेश ने कहा 'दादरी कांड भाजपा की सोची समझी रणनीति'

Tue, 13 Oct 2015 04:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 13 Oct 2015 04:38 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav said dadri lynch is pre-meditated strategy of the BJP

नोएडा के बिहासड़ा गांव में हुए हत्याकाण्ड पर यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अखलाक को भाजपा की पूर्व नियोजित रणनीति के तहत मारा गया है।

विज्ञापन


उन्होंने अंग्रेजी चैनल NDTV से एक इंटरव्यू में कहा कि वो इस बात पर यकीन ही नहीं कर सकते कि यह एक स्वाभाविक घटना है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा लगातार इसी प्रयास में है कि समाज में दूरिया बन जाएं और जब दूरियां बन जाएंगी तो उन्हें ही लाभ होगा।
विज्ञापन


इंटरव्यू में अखिलेश लव जिहाद, घरवापसी और मुजफ्फरनगर के कांठ में हुए दंगों की चर्चा करते हुए कहा कि संप्रादायिक तनाव से केवल भारतीय जनता पार्टी को होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नहीं चाहती विकास की बात हो

akhilesh yadav said dadri lynch is pre-meditated strategy of the BJP

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को जो अभी रिपोर्ट सौंपी गई है वह प्राथमिक रिपोर्ट है अभी आगे और जांच हो रही है।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा नहीं चाहती कि उत्तर प्रदेश में विकास की बंहस हो सके और जनता का ध्यान मुद्दों से हटा रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि दादरी की बात पूरी दुनिया में छिड़ जाए और भाजपा नेतृत्व को न पता हो,ऐसा नहीं हो सकता उन्हें जरुर पता होगा क्योंकि सबसे ज्यादा लोकसभा के सांसद उनके जीते हैं। उनके पास हर चीज के लिए रणनीति होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed