फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   UP Government announces Rs. 50,000 and a medal for intercaste marriages

यूपी में गैरजात में शादी करने पर 50 हजार और मेडल

Thu, 29 Jan 2015 01:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 29 Jan 2015 01:12 PM IST
विज्ञापन
UP Government announces Rs. 50,000 and a medal for intercaste marriages

यूपी की अखिलेश यादव सरकार अंतरजातीय विवाह करने वालों को पुरस्कृत कर रही है। मेरठ के ऐसे कई जोड़ों को सरकार सम्मानित करने जा रही है।

विज्ञापन


यूपी सरकार की योजना के तहत दूसरी जाति से शादी करने वाले लोगों को 50,000 रुपये और एक मेडल देने का प्रावधान है। टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश सरकार अंतरजातीय विवाह करने वाले जोड़े को नकद पुरस्कार और मेडल के साथ एक सर्टिफिकेट भी देती है।
विज्ञापन


हाल ही में मेरठ में आठ ऐसे जोड़े सामने आए हैं जिन्होंने अंतरजातीय विवाह किया है। प्रदेश सरकार अब इन जोड़ों को आठ फरवरी को इनाम और मेडल देगी। मेरठ के कमिश्नर भूपेंद्र सिंह ने सरकार की ओर से चलाई जा रही इस प्रकार की नीतियों की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बुधवार को यूपी के बहराइच जिले एक नाबालिक लड़की विवाह के मामले पर सुनवाई करते हुए उच्चतम न्यायालय ने अंतरजातीय विवाह को जायज बताया है। इस मामले में लड़की सामान्य वर्ग और लड़का दलित जाति का था।

राजस्थान में भी लागू थी ये योजना

UP Government announces Rs. 50,000 and a medal for intercaste marriages

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा में 2013-14 का बजट पेश कर अंतरजातीय विवाह को प्रोत्साहन देने का प्रयास किया था।

कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री गहलोत ने प्रदेश में अंतरजातीय विवाह करने वाले दंपति को बड़ी प्रोत्साहन राशि देने का ऐलान किया था।

गहलोत ने कहा था कि सामान्य जाति के युवक-युवती द्वारा अनुसूचित जाति में विवाह करने पर पांच लाख रुपए दिए जाएंगे। इससे पहले यह प्रोत्साहन राशि पचास हजार रुपए थी।

गौरतलब है कि इससे पहले अखिलेश सरकार ने यूपी में फिल्म पीके को भी टैक्स फ्री कर दिया था जबकि इस फिल्म के विरोध में कई हिंदूवादी संगठनों इसका विरोध किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed