फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   akhilesh's minister raja bhaiya praises modi

अखिलेश के मंत्री 'राजा भैया' ने की मोदी की तारीफ

Sat, 22 Nov 2014 07:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 22 Nov 2014 07:44 PM IST
विज्ञापन
akhilesh's minister raja bhaiya praises modi

उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री और बाहुबली नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। राजा भैया ने शुक्रवार को मोदी की ओर से किए जा रहे कामों की सराहना की।

विज्ञापन


गौरतलब है इन दिनों समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश की अखिलेश सरकार नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार की नीतियों की आलोचना करती रही है लेकिन पार्टी की विचारधारा से अलग जाकर राजा भैया ने मोदी की तारीफ की।
विज्ञापन


राजा भैया शुक्रवार को अलीगढ़ के एक विधायक राकेश सिंह के पिता की मौत पर शोक व्यक्त करने आए थे। इस मौके पर पत्रकारों ने राजा भैया से मोदी के कामकाज को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि अभी तक का उनका (मोदी का) कामकाज ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इस पर अभी किसी भी समाजवादी नेता की खुले तौर पर प्रतिक्रिया नहीं आई। वर्तमान में राजा भइया अखिलेश सरकार में खाद्य एवं जन आपूर्ति मंत्री हैं और राजा भइया का नाम कई विवादों में रह चुका है।

आईपीएस की हत्या में आया था नाम

akhilesh's minister raja bhaiya praises modi

उत्तर प्रदेश में राजा भैया की छवि एक बाहुबली नेता के रूप में है। पिछले साल एक सीनियर पुलिस अधिकारी जिया उल हक की हत्या में उनका नाम आया था जिस पर अखिलेश सरकार ने उन्हें मंत्री पद से हटा दिया था।

मामले की सीबीआई जांच हुई जिसमें राजा भैया को क्लीन चिट मिली थी। इसके बाद अखिलेश सरकार ने उन्हें फिर उन्हें मंत्री पद पर बहाल कर दिया था। इसके अलावा भी राजा भैया का नाम मायावती सरकार के दौरान भी कई अपराधों में आ चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed