फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Akash tablate in just 4 thousand

महज 4 हजार में होगा नया ‘आकाश’ टैबलेट

Fri, 21 Feb 2014 08:03 AM IST
Updated Fri, 21 Feb 2014 08:03 AM IST
विज्ञापन
Akash tablate in just 4 thousand

लंबे इंतजार के बाद अब आकाश-4 का जल्द ही उत्पादन शुरू हो जाएगा। केंद्र सरकार अभी तीन कंपनियों को इसके उत्पादन का अधिकार देने जा रही है। नया आकाश टैबलेट एक जीबी रैम, वाईफाई, ब्लूटूथ के साथ ही सिम से भी लैस होगा।

विज्ञापन


चार जीबी स्टोरेज क्षमता वाले इस नए आकाश की कीमत चार हजार से भी कम रहेगी। कीमत पर अंतिम फैसला इसी हफ्ते हो जाने की उम्मीद है। अगले हफ्ते तक सरकारी स्तर पर इसकी घोषणा हो सकती है।

विज्ञापन

दुन‌िया का सबसे सस्ता टैबलेट

Akash tablate in just 4 thousand

तत्कालीन मानव संसाधन मंत्री कपिल सिब्बल की पहल पर मानव संसाधन मंत्रालय की ओर से दुनिया का सबसे सस्ता टैबलेट आकाश छात्रों के लिए लाने की योजना तमाम विवादों के बाद अब जाकर हकीकत बनने की स्थिति में पहुंच पाया है।

वर्तमान में आकाश-4 के नाम से आधुनिक फीचर के साथ इस टैबलेट के निर्माण के लिए गुणवत्ता परीक्षण का जिम्मेदारी सीडैक संस्था को सौंपी गई थी।

पुराने आकाश का नया वर्जन

Akash tablate in just 4 thousand

आकाश टैबलेट के तय मानक पर बने मॉडलों के आधार पर एक दर्जन से अधिक निर्माताओं का तकनीकी रूप से चयन कुछ माह पहले किया गया। उन्हीं में से दस संस्थाओं को आकाश के उत्पादन के लिए कीमत के लिए टेंडर किया गया।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधीन आपूर्ति महानिदेशालय को दस कंपनियों ने आकाश 4 के लिए जो कीमत निविदा में दी हैं, उनमें न्यूनतम कीमत 3899 रुपये ईस्ट इंडिया टेक्नालाजी प्राइवेट लिमिटेड की ओर से पेश की गई है।

विज्ञापन

काफी द‌िनों से टल रहा था मामला

Akash tablate in just 4 thousand

इस कीमत में उत्पाद शुल्क भी शामिल है।  इससे थोड़ा ऊपर रेट कोट करने वाली दो अन्य कंपनियों आईटीआई बंगलूरू तथा आकाश-2 की आपूर्ति करने वाली कंपनी डेटाविंड इनोवेशंस प्राइवेट लिमिटेड के नाम शामिल हैं।

इन्हीं तीनों कंपनियों को न्यूनतम मूल्य पर आकाश के उत्पादन का टेंडर देने का फैसला लिया जा रहा है। आकाश 4 बनाने को इच्छुक अन्य कंपनियों में स्माइल इलेक्ट्रानिक्स, केल्ट्राम, माइक्रोमैक्स, एसआईएसएल, एग्माटेल, मोबाइल कम्युनिकेशंस, प्रगति उद्योग तथा प्राइम टेक्नालाजीज हैं।

इन कंपनियों ने अपनी ओर से 4200 से 9700 तक कीमत का प्रस्ताव दिया था। कीमत पर सरकार इन कंपनियों से भी बातचीत कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed