फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ajit dobhal apointed as new NSA of the government

दिग्गज खुफिया अधिकारी डोभाल बने नए 'एनएसए'

Fri, 30 May 2014 08:27 PM IST
एजेंसी/अमर उजाला, दिल्ली
एजेंसी/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 30 May 2014 08:27 PM IST
विज्ञापन
ajit dobhal apointed as new NSA of the government

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने जानेमाने पुलिस अधिकारी और खुफिया ब्यूरो के पूर्व प्रमुख अजीत डोभाल को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया है।

विज्ञापन


आधिकारिक आदेश के मुताबिक डोभाल का कार्यकाल प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल या फिर अगले आदेश तक के लिए होगा। इस पद के लिए डोभाल के नाम की चर्चा मोदी के पीएम पद की शपथ लेने से पहले से चल रही थी।
विज्ञापन


कीर्ति चक्र से सम्मानित होने वाले पहले पुलिस अधिकारी डोभाल देश की सुरक्षा को बाहरी और भीतरी खतरे के बारे में गहरी जानकारी रखते हैं। वर्ष 1968 बैच के केरल कैडर के आईपीएस अधिकारी डोभाल को खुफिया क्षेत्र का बेहतरीन अधिकारी माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंधार विमान अपहरण कांड में मिली कामयाबी

ajit dobhal apointed as new NSA of the government

डोभाल ने ही 1999 में एयर इंडिया विमान अपहरण कांड में कंधार में आतंकवादियों के बातचीत की थी। डोभाल ने 33 वर्षों तक खुफिया अधिकारी के तौर पर काम किया है। इस दौरान वह पूर्वोत्तर, जम्मू और कश्मीर और पंजाब में तैनात रहे।

पाकिस्तान और इंग्लैंड में राजनयिक मिशनों पर तैनात रहे डोभाल करीब एक दशक तक खुफिया विभाग के ऑपरेशन विंग के प्रमुख रहे। उन्होंने मिजोरम में उग्रवाद के खिलाफ ऑपरेशन चलाया और उसमें सफलता हासिल की।

रिटायर होने के बाद डोभाल विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन नाम से एक एनजीओ चला रहे थे। डोभाल भारतीय सुरक्षा प्रणाली को मजबूत करने और वैश्विक स्तर पर सुरक्षा बलों के बीच सहयोग बढ़ाने की वकालत करते रहे हैं।

केवल छह साल की सेवा के दौरान पुलिस मेडल से सम्मानित होने वाले डोभाल पहले पुलिस अधिकारी हैं। आमतौर पर इसे 15 साल की सेवा के बाद दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed