फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   agp sends 500cr legal notice to rahul baba

राहुल गांधी को 500 करोड़ का कानूनी नोटिस

Thu, 06 Jun 2013 11:56 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 06 Jun 2013 11:56 AM IST
विज्ञापन
agp sends 500cr legal notice to rahul baba

कांग्रेस की आंखों के नूर और प्रधानमंत्री पद के दावेदार राहुल गांधी मुश्किल में फंसते दिख रहे हैं। असम गण परिषद (एजीपी) ने कांग्रेस उपाध्यक्ष को 500 करोड़ रुपए का कानूनी नोटिस भेजा है।

विज्ञापन


पार्टी के मुताबिक राहुल ने कथित तौर पर कहा था कि एजीपी उग्रवादियों की मदद से राज्य में सत्ता में आई थी। इस बयान पर कड़ा एतराज जताते हुए पार्टी ने उन्हें कानूनी नोटिस भेजा है।
विज्ञापन


असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने भी राहुल के बयान को सही ठहराया था और कहा था कि एजीपी के उग्रवादी समूहों से रिश्ते रहे हैं। पार्टी ने राहुल को इस बयान के लिए 15 दिन के भीतर माफी मांगने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजीपी की युवा इकाई के अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा, 'अगर कांग्रेस उपाध्यक्ष माफी नहीं मांगते, तो हम पार्टी की साख पर हमला करने के लिए 500 करोड़ रुपए का हर्जाना मांगेंगे। अगर उन्होंने 15 दिन में ऐसा नहीं किया, तो उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा।'


इससे पहले एजीपी अध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार महंत ने कहा था कि पार्टी राहुल के बयान की कड़ी निंदा करती है और उनके खिलाफ कानूनी कदम उठाने को लेकर जानकारों से सलाह-मशविरा किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed