{"_id":"f000300e-4426-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"agni1-successfully-testfired","type":"story","status":"publish","title_hn":"परमाणु क्षमता संपन्न अग्नि-1 का सफल परीक्षण","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
परमाणु क्षमता संपन्न अग्नि-1 का सफल परीक्षण
भुवनेश्वर/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 12 Dec 2012 12:11 PM IST
विज्ञापन
भारत ने बुधवार को सतह से सतह पर मार करने वाले परमाणु क्षमता सम्पन्न अग्नि-1 मिसाइल का ओडिशा में सैन्य ठिकाने से सफल परीक्षण किया। मध्यम दूरी की इस बैलिस्टिक मिसाइल का भुवनेश्वर से 170 किलोमीटर दूर भद्रक जिले में धामरा के नजदीक व्हीलर द्वीप से परीक्षण किया गया। यह मिसाइल 700 किलोमीटर की दूरी तक मार करने में सक्षम है।
विज्ञापन
रक्षा सूत्रों ने बताया कि सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल को मोबाइल लांचर से सुबह करीब 8.30 बजे व्हीलर द्वीप स्थित एकीकृत परीक्षण केंद्र के प्रक्षेपण स्थल-4 से दागा गया।
विज्ञापन